cy520520 • The day before yesterday 10:56 • views 286
सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- जागरण ग्राफिक्स
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के कच्ची सड़क स्थित शीला फोम फैक्ट्री के समीप पार्क में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई।
युवक की पहचान बुलंदशहर के सहदेव के रूप में हुई है। वह हबीबपुर गांव में किराये पर रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवक ने पारिवारिक कलह में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस को बुधवार की सुबह कच्ची सड़क के समीप पार्क में एक युवक का शव पेड़ से गमछे के सहारे लटके होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि मरने वाला युवक 30 वर्षीय सहदेव है।
सूचना पर पीड़ित स्वजन भी पहुंच गए। जांच में सामने आया कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। ईकोटेक तीन कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि युवक की शादी हो चुकी है। दो बच्चे भी है। पिछले कुछ दिनों से घर में पारिवारिक कलह चल रही थी। पीड़ित परिवार ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। |
|