search

टीएस सिंह देव का बड़ा बयान, बिरनपुर कांड भाज ...

deltin55 2025-10-8 13:27:50 views 1270

बिरनपुर हत्याकांड पर टीएस सिंह देव का बयान, भाजपा पर षड्यंत्र रचने का आरोप  


  • टीएस सिंह देव बोले- भाजपा सांप्रदायिक हिंसा से वोट बटोरना चाहती है
  • कांग्रेस नेता का दावा : बिरनपुर केस में भाजपा का राजनीतिक खेल उजागर
  • टीएस सिंह देव ने ननकी राम की नजरबंदी पर उठाए सवाल
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के बिरनपुर हत्याकांड मामले में सीबीआई की चार्जशीट में हुए खुलासे के बाद से राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कांग्रेस नेता भाजपा पर हमलावर हैं। उनका कहना है कि सीबीआई की चार्जशीट से भाजपा की कथित साजिश का खुलासा हुआ है। वहीं इस मामले में अब पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव का भी बयान सामने आया है।   




कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कहा कि बिरनपुर हत्याकांड मामले में पूर्व कृषि मंत्री रवींद्र चौबे और कांग्रेस के अन्य नेताओं पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद साबित हुए हैं। टीएस सिंह देव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिरनपुर कांड भाजपा का रचा एक षड्यंत्र है, जिसका मकसद केवल राजनीतिक लाभ उठाना है।  
टीएस सिंह देव ने कहा कि भाजपा का काम भगवान के नाम और सांप्रदायिक हिंसा से वोट बटोरना है। उन्होंने कहा कि हमने अयोध्या में देखा कि भगवान के नाम से भाजपा को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, इसलिए अब सांप्रदायिक हिंसा के नाम पर वोट बटोरना चाहती है। हिंदू-मुस्लिम को आपस में लड़ाकर राजनीतिक रोटी सेकना और चुनाव जीतना ही भाजपा का फॉर्मूला है।  




टीएस सिंह देव ने इस बात पर भी जोर दिया कि बिरनपुर कांड से जुड़े अन्य एफआईआर की भी सीबीआई से जांच हो, ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।  
इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री ने पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर के नजरबंदी मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब देश के गृह मंत्री आते हैं, तब पूर्व गृह मंत्री को नजरबंद करना उचित नहीं है। टीएस सिंह देव ने ननकी राम को शांतिप्रिय व्यक्ति बताया और कहा कि वे हमेशा सही बात कहने से नहीं हिचकते। ऐसे में सवाल उठता है कि उन्हें नजरबंद करने की जरूरत क्यों पड़ी और उन्हें बोलने से क्यों रोका गया।






Deshbandhu



TS Singh DeopoliticsChattisgarhCongress









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
154371