search

उच्च शिक्षा कानून 2026 का विरोध:भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी ने सरधना में किया प्रदर्शन

deltin55 2026-2-12 11:06:02 views 961

भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी संगठन ने सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा पारित 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता के संवर्धन हेतु विनियम 2026' कानून का विरोध किया है। इस नए कानून को लेकर देश भर में सामान्य वर्ग के नागरिकों में असंतोष देखा जा रहा है।

आज भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील सरधना में धरना प्रदर्शन और हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने भारी नारेबाजी के बीच "मोदी सरकार होश में आओ" जैसे नारे लगाए।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के साथ सरधना तहसील पहुंचे। वहां वक्ताओं ने इस नियम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सरकार से इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। राजीव राणा ने कहा कि सरकार ऐसे कानून लाकर समाज में भेदभाव और जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा दे रही है, जो सामाजिक ताने-बाने के लिए हानिकारक है।


like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
155422