search

UPSC IES ISS Vacancy 2026: यूपीएससी आईएसएस और आईईएस के पदों पर आवेदन शुरू, इतने कैंडिडेट्स का होगा चयन

cy520520 4 hour(s) ago views 772
  

UPSC IES ISS Notification 2026: यहां देखें आवेदन प्रक्रिया।  



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) और भारतीय आर्थिक सेवा (IES) परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी, 2026 से शुरू हो गई है। साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 03 मार्च तक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
इतने पदों पर होगी भर्ती

यूपीएससी की ओर से कुल 44 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें भारतीय आर्थिक सेवा के कुल 16 पद और भारतीय सांख्यिकी सेवा के कुल 28 पद आरक्षित है।
पात्रता मानदंड

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
UPSC IES ISS Vacancy 2026: ऐसे करें अप्लाई

यूपीएससी में IES या ISS के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्ननलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर \“UPSC IES/ ISS Exam 2026 registration\“ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और फीस भी जमा करें।
  • फॉर्म भर लेने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


यह भी पढ़ें: SBI CBO Recruitment 2026: सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, इन स्टेप्स से करें अप्लाई
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156241