search

आगरा में लेनदेन के विवाद में भाई ने की थी बहन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Chikheang 2 hour(s) ago views 645
  



जागरण संवाददाता, आगरा। जेवर और नकदी के लेनदेन के विवाद में बहन की हत्या करने के आरोपित भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने अपने साथी के साथ मिल बहन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

शाहगंज थाना क्षेत्र की अयोध्या कुंज कालोनी में बुधवार की रात भाई रवि कुशवाह ने अपने साथी के साथ 55 वर्षीय की बहन अनीता कुशवाह की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। पति श्याम सिंह ने साले रवि कुशवाह सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

मंगलवार रात शाहगंज पुलिस ने ईदगाह चौराहे के पास से हत्यारोपित भाई रवि कुशवाह निवासी इकच्ची सराय ताजगंज को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर विरेशपाल गिरी ने बताया कि उसके साथी उसके साथी अभय निवासी कमला नगर की तलाश की जा रही है।

आरोपित के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2012 में मलपुरा थाने में बाइक लूट के मामले में वह जेल चला गया था।

चार महीने बाद बहन ने जमानत कराई थी। बंटवारे में उसके हिस्से में तीन तोला सोने व डेढ़ किलो चांदी के जेवर आए थे। जिन्हें बहन अनीता के पास रख दिया था।

जेल से छूटने पर बहन ने बताया कि 40 हजार रुपये में जेवर गिरवी रखकर जमानत कराई थी। रवि ने धीरे-धीरे 38 हजार रुपये बहन को वापस किए। वर्ष 2019 में अपनी शादी के लिए रवि ने जेवर मांगे, तो रुपये बकाया होने की बात कहते हुए बाद में देने की बात कही।

आरोपित ने बताया कि दो फरवरी को दीवानी में तारीख पर आया था। वहीं साथी के साथ हत्या की योजना बनाई। चार फरवरी की रात बहन के घर जाकर हत्या कर दी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160373