search

पटियाला में पीआरटीसी का चक्का जाम, बसें खड़ी कर सड़कों पर उतरे कर्मचारी; यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

deltin33 2 hour(s) ago views 313
  

पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की हड़ताल से बस सेवाएं ठप (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, पटियाला। संघर्ष के दौरान गिरफ्तार किए गए पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के सदस्यों की रिहाई सहित विभिन्न मांगों को लेकर यूनियन ने वीरवार को सरकारी बसों का चक्का पूरी तरह जाम रखा। बस सेवाएं बंद रहने से कामकाज, पढ़ाई, इलाज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बसों के न चलने से खासतौर पर उन रूटों पर यात्रियों को अधिक दिक्कत हुई, जहां पीआरटीसी बसों की ही मुख्य सेवा रहती है। इनमें राजपुरा, नाभा, मलेरकोटला, अंबाला, पातड़ा, समाना, भुन्नरहेड़ी और पिहोवा जैसे प्रमुख रूट शामिल रहे।

पटियाला पीआरटीसी के डिपो इंचार्ज सहजपाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले पीआरटीसी कर्मचारियों समेत विभिन्न विभागों और वर्गों के लोगों से कई वादे किए थे। इनमें आउटसोर्स और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को रेगुलर करने का आश्वासन भी शामिल था। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बावजूद सरकार ने कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नियमित करने के बजाय उन पर झूठे मामले दर्ज कर उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है, जिससे यूनियन में रोष है। सहजपाल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मीटिंग में बनी सहमति के अनुसार गिरफ्तार साथियों को रिहा नहीं किया गया, तो यूनियन अगला एक्शन प्लान तैयार करेगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और पीआरटीसी प्रबंधन की होगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469809