search

लुधियाना सड़क हादसे का CCTV देखें; रुबिकॉन कार-बाइक की टक्कर में 5 फीट हवा में उछले दोस्त, टूटी बचपन की जोड़ी

deltin33 5 hour(s) ago views 457
  

सीसीटीवी में दिखा 10 फरवरी का सड़क हादसा।  



जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में सराभा नगर में मंगलवार (10 फरवरी) को हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है। फुटेज के अनुसार सफेद रंग की रुबिकॉन एसयूवी सड़क पर राइट टर्न ले रही थी। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही यामाहा आर15 बाइक सीधे कार से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक 5 फीट तक हवा में उछल सड़क पर गिर पड़े। सीसीटीवी में दिख रहा है कि बाइक सवारों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। कार अचानक गली की ओर मुड़ती दिखाई देती है और अगले ही पल बाइक उससे टकरा जाती है। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इस दुर्घटना में धरमपुरा निवासी लक्ष्य (18) और उसका दोस्त सक्षम (18) घायल हुए थे। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान लक्ष्य की मौत हो गई। सक्षम का इलाज डीएमसी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- जालंधर में 300 करोड़ की लागत से अपग्रेड होगी DMU शेड, वंदे भारत एक्सप्रेस की मेंटनेंस भी यही होगी
तस्वीर में देखें सीसीटीवी में कैद घटना का पल-

  
अचानक से कार टर्न काटती है।

कार से टकराने के बाद हवा में उछले दोस्त।

सड़क पर गिरे दोनों दोस्त।

यह भी पढ़ें- पंजाब में भारत बंद की Photos: समर्थन में पनबस कर्मी; 80% बसें नहीं चलीं, स्कूलों में मिड डे मील नहीं पका
बचपन से दोनों दोस्त थे

लक्ष्य और सक्षम बचपन के दोस्त थे। दोनों चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में बीबीए फर्स्ट ईयर के छात्र थे। बताया जा रहा है कि दोनों घर से पूड़ी खाने निकले थे और जब उनकी बाइक सराभा नगर से गुजर रही थी, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे के समय रुबिकॉन गाड़ी जिम ट्रेनर शिवा सचदेवा चला रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ धारा 106, 281, 125 (ए, बी) और 324 (4) बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीसीटीवी के आधार पर जांच आगे बढ़ी

लक्ष्य के पिता निजी नौकरी करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। परिवार में एक भाई और एक बहन भी है। जवान बेटे की मौत से परिवार में शोक की लहर है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पठानकोट में \“चक्का जाम\“ से परिवहन सेवाएं चरमराईं, गिरफ्तार साथियों की रिहाई पर अड़ी पंजाब रोडवेज यूनियन
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469890