search

विधायक निधि से तीन दिव्यांगों को मिलीं 3.54 लाख की स्कूटी, आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया कदम

cy520520 2 hour(s) ago views 936
  



जागरण संवाददाता, नई टिहरी। प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी की पहल पर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया। नई टिहरी स्थित विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक निधि से 3.54 लाख रुपये की लागत से तीन दिव्यांगों को स्कूटी वाहन वितरित किए गए। जिसमें प्रत्येक स्कूटी की कीमत 1.18 लाख रुपये है।

गुरूवार को कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ना सरकार और समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आवागमन की सुविधा मिलने से लाभार्थियों को दैनिक कार्यों, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने में आसानी होगी।

विधायक ने आशा व्यक्त की है कि यह पहल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देगी। स्कूटी प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में बसंत चंद पुत्र गंगा चंद निवासी ग्राम रमोलगांव, प्रतापनगर, खेम चंद पुत्र ज्ञान चंद निवासी ग्राम बंगद्वारा, धारमंडल और रमेश दत्त कुकरेती पुत्र परमानंद कुकरेती निवासी ग्राम खांड, धारमंडल, जाखणीधार शामिल हैं। लाभार्थियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

लाभ दिलाने के लिए लगातार किया प्रयास  

कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी माेहम्मद असलम व जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी ने बताया कि शासन स्तर पर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं और पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

स्थानीय लोगों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सरोकार से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, नगर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा, महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, मुसरर्फ अली आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो- विकास भवन परिसर में दिव्यांगों को स्कूटी प्रदान करते विधायक विक्रम सिंह नेगी, अधिकारी व कांग्रेस पदाधिकारी। जागरण
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156241