search

T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान ही नहीं, बांग्लादेश भी 15 फरवरी को कोलंबो में होगा; क्‍या है पूरा माजरा?

cy520520 1 hour(s) ago views 793
  

15 फरवरी को होगी टक्‍कर  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच हुए विवाद के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टॉप पांच एशियाई क्रिकेट देशों के प्रमुखों को बातचीत के लिए बुलाया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने स्थानीय दैनिक प्रोथोम आलो को इसकी जानकारी दी।

उन्‍होंने बताया कि यह मीटिंग कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान होगी। BCB चीफ ने कहा कि बैठक का मुख्य केंद्र भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच संबंध होंगे। यह टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले तनावपूर्ण हो गए हैं और क्रिकेट जगत पर अनिश्चितता का माहौल छा गया है।
मैच के दौरान होगी बातचीत

अमीनुल इस्लाम ने इंटरव्‍यू में कहा, “15 तारीख को भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच के दौरान आईसीसी चाहती है कि इन पांच एशियाई देशों के प्रतिनिधि एक साथ उपस्थित हों, मैच देखें और बातचीत में शामिल हों।“

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष के अनुसार, पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने को तैयार था और उन्हें व्यक्तिगत रूप से पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को वित्तीय प्रभावों को ध्यान में रखते हुए पुनर्विचार करने के लिए मनाना पड़ा। भारत बनाम पाकिस्तान का मैच वैश्विक खेल जगत के सबसे अधिक आय वाले मुकाबलों में से एक है। इसके ब्रॉडकास्‍ट रिवेन्‍यू से करीब 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर (22 अरब 64 करोड़ 93 लाख) प्राप्त होते हैं। अमीनुल इस्लाम ने कहा कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान से मैच खेलने का आग्रह किया और बताया कि अगर आईसीसी को इस तरह के राजस्व का नुकसान होता है तो सभी क्रिकेट खेलने वाले देशों को नुकसान होगा।
लॉन्‍ग टर्म परिणाम हो सकते हैं

अमीनुल इस्लाम ने दावा किया कि पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2026 से पूरी तरह हटने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि आईसीसी को यह एहसास होने लगा था कि अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट में भाग नहीं लेता और पाकिस्तान भी हट जाता है तो टूर्नामेंट के सबसे अधिक व्यावसायिक महत्व वाले मैचों पर गंभीर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थिति के लॉन्‍ग टर्म परिणाम हो सकते हैं, जिससे ब्रॉडकास्‍ट कॉन्‍ट्रैक्‍ट और टूर्नामेंट से जुड़े कमर्शियल अरेंजमेंट्स प्रभावित होंगे।

पाकिस्तान सरकार ने 9 फरवरी की देर रात भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का अपना निर्णय वापस ले लिया। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB), बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और ICC के अधिकारियों की एक मीटिंग हुई थी। इसके बैठक के एक दिन बार पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले को खेलने के लिए राजी हो गया था।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK मैच से पहले Babar Azam पर बरसे पूर्व पाक स्टार्स, लाइव टीवी पर उड़ाया मजाक

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्‍तान मैच पर लगी मुहर तो क्‍या था टीम इंडिया का माहौल? तिलक वर्मा ने शेयर की अंदर की बात
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156283