search

Kanpur Lamborghini Case: 4 दिन बाद गिरफ्तारी, 4 घंटे में जमानत! शिवम मिश्रा को कोर्ट से मिली बेल, पुलिस ने मांगी थी रिमांड

cy520520 1 hour(s) ago views 967
कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड के आरोपी शिवम मिश्रा को अदालत से जमानत मिल गई है। पुलिस ने हादसे के करीब चार दिन शिवम को आज ही गिरफ्तार किया था और उसे कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को 14 की रिमांड पर लेने की मांग रखी, लेकिन अदालत ने उसे नामंजूर करते हुए, तंबाकू कारोबारी के बेटे को 20,000 रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी।



शिवम मिश्रा के वकील नरेश चंद्र त्रिपाठी  मीडिया से बात करते हुए कहा, “अदालत ने रिमांड से इनकार कर दिया है। उन्हें (शिवम मिश्रा को) अब 20,000 रुपए के वचन और 20,000 रुपए के निजी मुचलके पर रिहा किया जा रहा है। पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही थी। पुलिस ने उन्हें (शिवम मिश्रा को) गलत तरीके से गिरफ्तार किया था।“



इस हफ्ते की शुरुआत में कानपुर की VIP रोड पर हुए ‘हाई-प्रोफाइल’ लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में स्थानीय तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए थे।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/vijay-mallya-case-you-must-return-to-india-bombay-hc-refuses-to-hear-fugitive-businessman-plea-article-2368773.html]Vijay Mallya: \“आपको भारत वापस आना होगा\“; बॉम्बे HC ने विजय माल्या की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, भगोड़े कारोबारी को दी नसीहत
अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 4:28 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bombay-hc-refuses-to-hear-vijay-mallya-s-plea-unless-he-returns-to-india-said-you-have-to-come-back-article-2368734.html]Vijay Mallya: \“वापस आना ही होगा, तभी होगी सुनवाई\“, बॉम्बे हाई कोर्ट ने विजय माल्या को फटकारा; बिना भारत आए सुनवाई से इनकार
अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 4:06 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/rahul-gandhi-says-you-are-harming-the-country-lashes-out-at-questions-about-the-notice-against-him-admonishes-journalists-article-2368633.html]Rahul Gandhi: \“आप देश का नुकसान कर रहे हैं\“; अपने खिलाफ नोटिस से जुड़े सवालों पर भड़के राहुल गांधी, पत्रकारों को दी नसीहत
अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 3:36 PM

इस गिरफ्तारी से एक दिन पहले मोहन नाम के ड्राइवर ने दावा किया था कि घटना के समय गाड़ी वह चला रहा था और उसने स्थानीय अदालत में सरेंडर भी कर दिया था। अदालत ने उसकी आत्मसमर्पण याचिका को खारिज कर दिया था, क्योंकि पुलिस ने अपने इस रुख को बरकरार रखा कि उसके पास यह साबित करने के लिए सबूत हैं कि वाहन शिवम चला रहा था।



कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कहा, ‘‘आरोपी 35 साल के शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’



कानपुर सेंट्रल के DCP अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि इस बात की जानकारी मिली थी कि शिवम मिश्रा कानपुर आया है, जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।



हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तारी की सटीक जगह नहीं बताई और बस यह पुष्‍टि की कि शिवम को कानपुर से गिरफ्तार किया गया।



अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने शिवम को सुबह करीब 10 बजे अपर मुख्य दंडाधिकारी (ACJM) कोर्ट में पेश किया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ के बाद शिवम को अदालत में पेश किया गया।



DCP ने बताया कि शिवम जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश नहीं हो रहा था, इसलिए उसे ढूंढने और गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पांच टीम बनाई गई थीं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156283