search

बिहार में डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन से 41 लाख का विदेशी पोस्ता दाना बरामद, कस्टम विभाग ने की कार्रवाई

Chikheang 1 hour(s) ago views 306
  

ट्रेन के पार्सल बोगी से 1869 किलोग्राम विदेशी पोस्ता दाना बरामद। (जागरण)



जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार हाजीपुर स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ, सीबीआई सोनपुर एवं मुजफ्फरपुर कस्टम विभाग के सहयोग से प्लेटफार्म नंबर एक डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के पार्सल बोगी से 1869 किलोग्राम विदेशी पोस्ता दाना बरामद किया है।

इस बरामदगी की कीमत स्थानीय बाजार में लगभग 40 लाख 94 हजार रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, यह पोस्ता दाना डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन से न्यू तिनसुकिया से अमृतसर के लिए भेजा जा रहा था।

उक्त कार्रवाई आरपीएफ थाना अध्यक्ष साकेत कुमार निर्देशन में आरपीएफ कस्टम अधीक्षक मुजफ्फरपुर सुदामा कुमार, निरीक्षक अनूप कुमार नेतृत्व में संयुक्त रूप से की गई। आरपीएफ अब इस मामले में तस्कर की पहचान करने और आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी है।

आरपीएफ को कस्टम विभाग के अधिकारियों से गुप्त सूचना मिली थी कि 15933 अप डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस विभाग के अधिकारियों से गुप्त सूचना मिली कि विदेशी पोस्ता दाना तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है।

जैसे ही ट्रेन हाजीपुर स्टेशन पर पहुंची, आरपीएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया गया। हाजीपुर प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के आगमन पर उसके पार्सल बोगी वाणिज्य विभाग हाजीपुर के सीसी राजीव रंजन चौधरी तथा वर्किंग ट्रेन मैनेजर वीरेंद्र कुमार मुख्यालय बरौनी की उपस्थिति में खोलकर चेक किया गया। तो उसमें मार्का दीमापुर मुरादाबाद के लिए बुक किए गए।

कई बिल्टी नंबर पर करीब 30 बोरा में करीब 1869 किलो विदेशी पोस्ता दाना (पॉपी सीड्स) पाया गया। जिसे आरपीएफ हाजीपुर, सीआईबी सोनपुर एवं कस्टम विभाग मुजफ्फरपुर के द्वारा संयुक्त रूप से जब्त किया गया।

आवश्यक कानूनी कार्यवाही कस्टम मुजफ्फरपुर द्वारा अपने साथ ले जाया गया। जब्त विदेशी पोस्ता दाना की अनुमानित कीमत 2300 रुपया प्रति किलो के अनुसार 40 लाख 94 हजार रुपये आंकी गई।

इस संबंध में कस्टम विभाग द्वारा मामला पंजीकृत कर दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी अभियान में आरपीएफ के नर्सिंग यादव, सहायक उप निरीक्षक चन्द्रशेखर कुमार, पवन कुमार एवं आरपीएफ की टीम शामिल थे।
मार्च, अगस्त और नवंबर महीने में जब्त की गई थी विदेशी पोस्ता दाना

गौरतलब हो कि बीते नवंबर महीने में हाजीपुर जंक्शन से राजधानी एक्सप्रेस के पार्सल बोगी से 1036 किलोग्राम करीब 23 लाख रुपए का पोस्ता दाना बरामद किया गया था। वहीं, अगस्त महीने में अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के एक बोगी से करीब 2.18 क्विंटल विदेशी पोस्ता दाना बरामद किया गया था। कीमत करीब 4,79,600 रूपए आंकी गई।

जानकारी के अनुसार यह पोस्ता दाना दीमापुर से दिल्ली के लिए भेजा जा रहा था। वही, बीते मार्च महीने में भी आरपीएफ ने इसी ट्रेन से करीब चार क्विंटल पोस्ता दाना बरामद किया था, जिसकी कीमत लगभग 6.15 लाख रुपये थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160493