search

उल्टी करते फेरे, बेहोशी में भरी मांग: समस्तीपुर में छात्र का पकड़ौआ विवाह वायरल

Chikheang Yesterday 17:26 views 654
  

Student Abduction Marriage: बेहोशी की हालत में लड़का का चुमाउन करती महिला। फोटो सौ: वायरल वीडियो ग्रैब  



संवाद सहयोगी, शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर)। Pakadua Vivah Incident: थाना क्षेत्र के चकराज अली गांव में एक छात्र के कथित पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। स्वजनों की शिकायत पर छापेमारी कर युवक को बरामद कर लिया गया है।  
नशे की हालत में था दूल्हा

पीड़ित युवक की पहचान शिउरा पंचायत के जोड़ी पोखर गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि उसकी शादी चकराज अली गांव निवासी शंकर राय की पुत्री लक्ष्मी कुमारी से जबरन कराई गई। वायरल वीडियो में युवक नशे की हालत में दिखाई दे रहा है। विवाह के दौरान वह उल्टी करता नजर आ रहा है।  
दोस्त ने पिलाया नशीला पदार्थ

युवक ने ससुराल से जारी एक वीडियो संदेश में दावा किया कि वह शनिवार सुबह लाइब्रेरी पढ़ने गया था। वहां से निकलने के बाद दो दोस्तों के साथ कोल्ड ड्रिंक पी। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। इसी अवस्था में उसकी शादी करा दी गई और बेहोशी की हालत में ही उसकी मांग भरवाई गई।  
मारपीट का लगाया आरोप

युवक का यह भी आरोप है कि शादी के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया और मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजनों ने पुलिस में आवेदन दिया। डीएसपी बीके माधवी ने बताया कि युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160654