search

दो करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला होटल मैनेजर गिरफ्तार, ट्रैवेल्स में चलाने के ल‍िए लोगाें से ली गई 7 गाड़ियां बरामद

Chikheang 3 hour(s) ago views 794
  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। लंका पुलिस ने होटल प्रकाश पैलेस में कार्यरत रह चुके मैनेजर व मानसरोवर भवन, सफदरजंग एन्क्लेव, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मूल निवासी हिमांशु गुप्ता को दो करोड़ से ज्यादा की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि आरोपित होटल में प्रबंधक रहने के दौरान रोहित नगर, नरिया (वाराणसी) में रह रहा था। उसने ट्रैवल व्यवसाय में गाड़ियां चलाने का लालच देकर लोगों से वाहन लिए और पुरानी गाड़ियों के क्रय-विक्रय के नाम पर दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी कर फरार हो गया। उसने लोगों से ट्रैवेल में चलाने के ली गई गाड़ियों को बेच दिया।आरोपित के खिलाफ कानपुर के चकेरी थाना में तीन और लंका थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं।

थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने उसे पूछताछ के लिए थाना पर बुलाया था, जहां तथ्यों के सामने उसकी झूठ से पर्दा उठ गया। पुलिस के सवालों का जवाब नहीं देने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी निशानदेही पर सात गाड़ियां बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।

पुलिस आरोपित को गैंग्स्टर में निरुद्ध कर उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगी। पुलिस के अनुसार, आरोपित कानपुर की रहने वाली एक युवती के प्रेम संबंध में भी फंस गया था, जिसके चलते उसने उसे लाखों रुपये दिए। इस कारण भी उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ी और उसने अपराध का रास्ता अपनाया।

यह भी पढ़ें- कोडीन सीरप मामले में विनोद अग्रवाल की करोड़ों की पांच संपत्तियां फ्रीज, पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160577