search

मुफ्त कमरा न देने पर काटा हंगामा और..., दिल्ली के होटल में तुर्कमेनिस्तान के नागरिक की चौंकाने वाली हरकत

LHC0088 1 hour(s) ago views 885
  

दिल्ली के होटल में विदेशी नागरिक ने खुद की जान लेने की कोशिश की। फाेटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य जिले के पहाड़गंज थाना क्षेत्र में मुफ्त में होटल का कमरा न मिलने से नाराज विदेशी नागरिक ने चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय पर पहुंचीं पुलिस टीम ने घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।

फिलहाल विदेशी नागरिक की स्थिति खतरे से बाहर है। इसकी पहचान तुर्कमेनिस्तान के जेहुन के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसके पास पैसे नहीं थे और वह नशे की हालत में था। वह मुफ्त में होटल में कमरा लेना चाहता था। होटल के स्टाफ ने मना किया तो उसने आत्महत्या का प्रयास किया। पहाड़गंज थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

उपायुक्त अनंत मित्तल के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चलता है कि जेहुन 20 जनवरी से 10 फरवरी तक व्हाॅइट ग्लो होटल में ठहरा हुआ था। गत 11 फरवरी को वे नशे की हालत में होटल लौटा। उसने पैसे न होने का दावा करते हुए कमरा मांगा। मगर होटल के स्टाफ ने उन्हें बताया कि अभी कोई कमरा उपलब्ध नहीं है।

बस इसी बात पर जेहुन उत्तेजित हो गया और नशे की हालत में ही उसने अपने पास मौजूद चाकू से गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। होटल प्रबंधन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने जेहुन को खुद पर और हमला करने से रोका और उसे गंभीर हालत में लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एमएलसी की औपचारिकताएं विधिवत पूरी कर ली गई हैं। मेडिकल जांच में भी पुष्टि हुई है कि घटना के समय जेहुन अत्यधिक नशे की हालत में था। पुलिस का कहना है कि अभी पैसे को लेकर हुए विवाद की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- अगर लीक हुई तो खुद क्यों नहीं बताया? पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब पर पेंगुइन से दिल्ली पुलिस की पूछताछ
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158648