search

Darbhanga News: मेकना बेदा में बनेगा 720 बेड का आवासीय स्कूल, डीएम ने किया निरीक्षण

LHC0088 1 hour(s) ago views 430
  

मेकना बेदा में बनेगा 720 बेड का आवासीय स्कूल, डीएम ने किया निरीक्षण



जागरण संवाददाता, दरभंगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को बहादुरपुर प्रखंड की मेकना बेदा पंचायत में प्रस्तावित डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। यहां 720 बेड की क्षमता वाला अत्याधुनिक आवासीय विद्यालय बनना है। इसमें पहली से 12 वीं तक की पढ़ाई होगी।

यह विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने भूमि की मापी की ताजा जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जमीन की मापी कर ली गई है।

जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता (राजस्व) को आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर अग्रसारित करने का निर्देश दिया, ताकि भवन निर्माण कार्य की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस आवासीय विद्यालय के बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही सामाजिक व शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल सिन्हा, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार भी मौजूद थे।

इधर, जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को घनश्यामपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण कार्य के लिए चिह्नित स्थल का भी निरीक्षण किया। इस क्रम में जिलाधिकारी की उपस्थिति में प्रस्तावित भूमि की लंबाई व चौड़ाई की विधिवत मापी कराई गई। साथ ही भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग, जल निकासी व्यवस्था व अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया।

जिलाधिकारी ने वर्तमान में संचालित पुराने व जर्जर भवन का निरीक्षण करते हुए उसे सुरक्षित तरीके से ध्वस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नया भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुदृढ़ व आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जाएगा। ताकि प्रखंड और अंचल स्तर पर प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में अधिक पारदर्शिता व सुगमता आए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158648