search

सड़क की चौड़ाई को लेकर हंगामा, वार्डवासियों ने रुकवाया काम; मानकों के अनुरूप काम ना होने पर किया विरोध

deltin33 1 hour(s) ago views 851
  



संवाद सूत्र, सलेमपुर। सड़क निर्माण की प्रस्तावित चौड़ाई को लेकर वार्डवासियों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और कार्य रुकवा दिया। पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने सड़क को मानक के अनुरूप चौड़ा बनाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रस्तावित सड़क की चौड़ाई कम रखी जा रही है, जिससे भविष्य में आवागमन में दिक्कतें उत्पन्न होंगी। उन्होंने बताया कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है और इसी रास्ते से आसपास के गांवों में आवाजाही होती है। ऐसे में यदि सड़क को पर्याप्त चौड़ाई में नहीं बनाया गया तो समस्या और बढ़ेगी।

सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता (जेई) ने मौके पर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वार्डवासी अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका स्पष्ट कहना था कि जब तक सड़क को मानक के अनुरूप चौड़ा करने का आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर बनेंगे 12 दुर्लभ योग, जानें शुभ महूर्त और पूजन विधि

करीब एक घंटे तक चले विरोध के कारण निर्माण कार्य प्रभावित रहा। बाद में संबंधित अधिकारियों की ओर से सड़क को मानक के अनुसार चौड़ा बनाने का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए और कार्य पुनः शुरू कराया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्ता, मुन्ना वर्मा सहित अन्य वार्डवासी मौजूद
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469959