search

चचेरे देवर से थे प्रेम संबंध, तकिया से मुंह दबाकर पति की हत्या; साड़ी से पंखे पर लटकाया शव

deltin33 1 hour(s) ago views 239
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, आगरा। प्रेम संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने चचेरे देवर के साथ मिलकर पति के साथ रिश्तों का भी कत्ल कर दिया। हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने की साजिश रची।

साड़ी का फंदा बनाकर शव को पंखे से लटका दिया और स्वजन को आत्महत्या की सूचना दी। हत्यारोपित पत्नी के आंसू देख स्वजन ने उसकी बताई कहानी को सही मान लिया। आत्महत्या की बात मानकर पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

रिश्तेदारों को शक हुआ तो उन्होंने आरोपित पत्नी से पूछताछ की। कई बार गुमराह करने के बाद उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पांच बेटियों के बीच एकलौते बेटे की हत्या से घर में मातम छा गया।

एकता पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पत्नी और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। एकता थाना क्षेत्र के गांव लोधहे निवासी 24 वर्षीय लवकेश तोमर की शादी चार वर्ष पूर्व राजस्थान के धौलपुर के गांव सहपऊ भोला निवासी गौरी के साथ हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद ही गौरी के प्रेम संबंध लवकेश के चाचा के बेटे सुंदर तोमर से हो गए। कुछ दिन पहले ही दोनों के संबंधों के बारे में लवकेश को जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। इस पर दंपती के बीच झगड़ा भी हुआ।

लवकेश के पिता सुरेश चंद्र ने बताया कि नौ फरवरी की रात एक बजे गौरी ने सुंदर को फोन करके घर में बुलाया। दोनों ने सोते समय तकिया से मुंह दबाकर बेटे की हत्या कर दी। आत्महत्या दर्शाने के लिए साड़ी से फंदा बनाकर शव को पंखे से लटका दिया।

10 फरवरी की तड़के चार बजे उन्हें फोन करके आत्महत्या की सूचना दी। हत्यारोपी पत्नी गौरी की कहानी पर स्वजन ने विश्वास कर लिया और 10 फरवरी को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 11 फरवरी को शांतिपाठ हुआ।

आत्महत्या की ठोस वजह नहीं होने पर पिता और रिश्तेदारों को शक हुआ। रिश्तेदार संजय चौहान ने हत्यारोपित पत्नी से पूछताछ की तो वह गुमराह करती रही। हर बार आत्महत्या की अलग वजह बताई।

स्वजन ने सख्ती से पूछताछ की तो गौरी ने चचेरे देवर के साथ हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पिता की सूचना पर एकता थाना पुलिस ने शुक्रवार को घर पहुंचकर जांच की। साथ ही गौरी और सुंदर तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पिता सुरेश चंद्र ने बताया कि वह विजयनगर में एक व्यक्ति के आवास पर काम करते हैं और वहीं रहते हैं। सप्ताह में एक बार घर आना होता था। पत्नी मालती देवी की वर्ष 2019 में मृत्यु हो गई थी। घर में बेटा-बहू अपने तीन वर्षीय बेटे वंशू के साथ रहते थे।

उन्होंने बताया कि पांच बेटियों के बीच लवकेश इकलौता बेटा था। लवकेश बिजली फिटिंग का काम करता था। बेटियों की शादी हो चुकी है।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्यारोपित पत्नी और चचेरे देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469998