search

गिरिडीह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर बवाल, जेसीबी के आगे डटी रहीं महिलाएं

deltin33 Yesterday 21:26 views 677
  

जेसीबी के सामने खड़ी होकर विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं। (फोटो जागरण)



संवाद सूत्र, जागरण, गावां (गिरिडीह)। गावां प्रखंड अंतर्गत गावां-तिसरी मुख्य मार्ग पर खोटमनाय में गुरुवार की दोपहर बारह बजे गावां सीओ अविनाश रंजन के नेतृत्व में विवादित जमीन पर बने मकानों को ध्वस्त करने के लिए जेसीबी मशीन लेकर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

महिलाएं बार-बार जेसीबी मशीन के सामने खड़ी हो जा रही थीं। हालांकि विरोध के बीच तीन पक्के मकान को पूरी तरह जमीदोंज कर दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों व पुलिस के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई।

ग्रामीणों के विरोध के बाद गावां पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार, थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची व विरोध कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। हालांकि कुछ महिलाएं उग्र होकर बार- बार जेसीबी को रोकने को ले पुलिस की टीम से उलझ रही थी। इस कार्रवाई के दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सीओ और सरकारी अमीन के साथ काफी बहस भी हुई।

यहां बता दें कि उक्त विवादित भूमि पर बने अवैध निर्माण को उच्च न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। एक सप्ताह पूर्व गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने उक्त विवादित स्थल का निरीक्षण किया था। इधर कोर्ट के आदेश पर गावां सीओ अविनाश रंजन अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे।

हालांकि अवैध निर्माण कराए कुछ लोगों ने स्टे आदेश दिखाया। मकान को ध्वस्त करने के बाद मकान में रह रहे परिवारों के महिला और बच्चों के क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया। सीओ अविनाश रंजन ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश पर तीन घरों को ध्वस्त किया गया है। कहा कि सभी अवैध निर्माण को हटाया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470063