हार्दिक पांड्या और गरहार्ड इरासमस की हुई टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नामीबिया के कप्तान गरहार्ड इरासमस ने एक मजेदार पल शेयर किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को भारत और नामीबिया के बीच ग्रुप ए के मुकाबले में यह घटना देखने को मिली।
अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारतीय पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। दरअसल, गरहार्ड इरासमस ने लो फुलटॉस गेंद डाली, जिस पर शिवम दुबे ने गेंदबाज की दिशा में शॉट खेला। इरासमस ने डाइव लगाकर गेंद रोकी जबकि नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े हार्दिक पांड्या ने तेजी से सिंगल लेने का प्रयास किया।
मजेदार पल ने खींचा ध्यान
इस फिराक में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। हार्दिक पांड्या नामीबियाई कप्तान के ऊपर गिर पड़े। सबसे मजेदार पल यहां देखने को मिला। गरहार्ड इरासमस ने पुश अप्स लगाकर दर्शकों का मन मोह लिया।
दर्शकों ने इस पल का भरपूर आनंद उठाया और नामीबियाई कप्तान के लिए जोरदार तालियां बजाईं। हार्दिक पांड्या ने भी जोरदार ठहाका लगाया और खेल भावना की मिसाल पेश की। पांड्या-इरासमस के इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
A gentle reminder from Gerhard Erasmus: Don’t skip gym session
ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvNAM | LIVE NOW https://t.co/aLGrwgVX5o pic.twitter.com/UlWn25mJsC— Star Sports (@StarSportsIndia) February 12, 2026
भारत की दूसरी जीत
टीम इंडिया ने मैच में दमदार प्रदर्शन किया और नामीबिया को 93 रन के विशाल अंतर से मात दी। भारतीय टीम की जीत के हीरो हार्दिक पांड्या रहे, जिन्होंने केवल 28 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्के की मदद से 52 रन बनाए। पांड्या को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बता दें कि पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण स्वीकार करने वाली भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। हार्दिक के अलावा ईशान किशन (61) और शिवम दुबे (23) ने उपयोगी योगदान दिए। फिर भारत ने नामीबियाई पारी को 18.2 ओवर में 116 रन पर समेट दिया।
पाकिस्तान को पछाड़ा
टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही ग्रुप ए में टॉप स्थान हासिल किया। भारत के दो मैचों में चार अंक हैं और उसका नेट रन रेट 3.050 है। सूर्या ब्रिगेड ने पाकिस्तान का पछाड़ा, जिसके दो मैचों में लगातार दो जीत के साथ चार अंक है। मगर उसका नेट रन रेट भारत से कम 0.932 है। अब भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में टक्कर होगी।
यह भी पढ़ें: ईशान-हार्दिक के तूफान के बाद स्पिनर्स की आंधी, भारत के सामने नामीबिया का सरेंडर देख थर-थर कांपा पाकिस्तान
यह भी पढ़ें: Video: 109 मीटर! हार्दिक पांड्या ने जड़ा टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का; दो गेंद बाद ही साथी खिलाड़ी को पीछे छोड़ा |
|