search

हल्द्वानी: मुस्लिम युवक हिंदू युवती संग आया मंदिर, बैठने के तरीके ने खोली पहचान; लव जिहाद के आरोप में हुई धुनाई

Chikheang Yesterday 22:56 views 654
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। शीतला माता मंदिर में गुरुवार को मुस्लिम युवक एक हिंदू युवती के साथ पहुंच गया। मंदिर से पहले शेड में उसे लड़की संग देखने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष को शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। पहले वह पहचान छुपाने लगा लेकिन मोबाइल चेक करने पर पोल खुल गई।

सगाई होने के बावजूद वह हिंदू युवती को घुमाने मंदिर लेकर आया था। लोगों ने उसकी धुनाई लगाई और पुलिस बुला ली।

यद्यपि चौकी में युवती और उसके स्वजन ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया। जिसके बाद समिति की ओर से तहरीर सौंपी गई।

रानीबाग स्थित शीतला माता मंदिर में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। गुरुवार सुबह मंदिर समिति अध्यक्ष और भाजपा नेता सचिन साह निर्माण कार्य का जायजा लेने मंदिर की ओर जा रहे थे।

मंदिर से थोड़ा पहले स्थित शेड के पास उन्हें युवक-युवती बैठे दिखाए दिए। बैठने के तरीके को देख साह ने टोकते हुए कहा कि यह मंदिर है कोई पिकनिक स्पाट नहीं। जिसके बाद युवक सिर में दर्द होने का बहाना बनाने लगा।

  • शक होने पर जब उसका मोबाइल चेक किया तो पता चला कि मुस्लिम है।


उजालानगर का रहने वाला युवक कुसुमखेड़ा में एक सैलून में नौकरी करता है। जिसके बाद मौजूद लोगों ने लव जिहाद की बात कहते हुए उसकी पिटाई भी कर डाली।

काठगोदाम चौकी में पुलिस ने युवती के स्वजन को भी बुलाया लेकिन उन्होंने कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया। जिसके बाद युवक को छोड़ दिया गया।

दूसरी तरफ मंदिर समिति अध्यक्ष सचिन साह ने तहरीर सौंप कहा कि मुस्लिम युवक अश्लील हरकतें कर रहा था। जिससे श्रद्धालुओं के बीच गलत संदेश जा रहा था।

इस तरह के मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, सीओ अमित कुमार सैनी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में लव जिहाद व डेमोग्राफी बदलाव का शोर, मुस्लिम समुदाय ने भाजपा नेताओं के पुतले फूंके

यह भी पढ़ें- हिंदू बनकर मंदिर में शादी, फिर मुस्लिम बताकर धर्म परिवर्तन का दबाव; गुरुग्राम में ‘लव जिहाद’ से सनसनी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160639