search
 Forgot password?
 Register now
search

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ त्योहार के लिए सजे गए बाजार, महिलाओं में उत्साह, बढ़ी बाजार की रौनक

cy520520 2025-10-8 22:36:36 views 1278
  त्योहार पर सजे बाजार- करवा चौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह, बढ़ी बाजार की रौनक।





जागरण संवाददाता, उरई। सुहागिन महिलाओं का प्रमुख व्रत करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाएं बेहद उत्साहित हैं। शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व है। जिसके लिए नवविवाहित महिलाओं ने अपने सजने संवरने के लिए पहले से ही ब्यूटी पार्लरों में बुकिंग करा दी है तो वहीं बाजार की भी चकाचौंध बढ़ गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साड़ी, चूड़ी कंगन से लेकर सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। सुबह से देर शाम तक लगभग सभी दुकानों में चहल पहल हो रही है।



इस पर्व को लेकर हर सुहागिन महिला में उत्साह देखने को मिलता है। खासतौर पर नवविवाहित महिलाएं इस पर्व को बेहद शानदार तरीके से मनाती हैं। जिस कारण वह हर जरूरत के सामान की खरीदारी कर रही हैं।

सजना है मुझे सजना के लिए... यह पंक्तियां करवा चौथ पर हर सुहागिन महिला गुनगुनाती नजर आती है। यह पर्व उनके लिए साल भर का सबसे खास पर्व होता है। इसलिए वह सजने संवरने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। इसके लिए वह बाजार से हर जरूरत का सामान पहले ही खरीद लाती हैं जिससे कि पर्व वाले दिन उन्हें कहीं न जाना पड़ेगा।



इसके अलावा ब्यूटी पार्लर में भी महिलाएं पहले से कई पैकेज बुक किए हैं जिससे कि पर्व वाले दिन वह सबसे सुंदर दिख सकें। अब पर्व में सिर्फ एक दिन शेष रह गया है इस कारण बाजार में भी साड़ी, सौंदर्य प्रसाधन, चूड़ी, फैंसी करवा, छलनी, के अलावा अन्य सामान की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है।

जिस कारण बाजार में दिन भर जाम की स्थिति बन रही है। नव विवाहिता अंकिता व रिचा ने बताया कि वह इस बार पहली बार व्रत रहेंगी। इसलिए हर जरूरत का सामान खरीदने के लिए आज ही बाजार आई हैं। निर्जला व्रत होने के कारण पर्व वाले दिन परेशानी होती है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153593

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com