.
आंखों की स्कैनिंग की कार्यशाला के दौरान कोऑर्डिनेटर योगेंद्र शर्मा ने एएनएम को विजन चार्ट का उपयोग कर फील्ड स्तर पर आंखों की स्कैनिंग करने का विस्तृत प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षणार्थियों को एक नेत्र जांच किट भी प्रदान की गई। इस किट में छह मीटर का विजन चार्ट, फ्लिपबुक, पैम्फलेट और गाइडलाइन की एक प्रति शामिल थी।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य दूरदराज के गांवों में नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें विजन सेंटर तक पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त, मोतियाबिंद के रोगियों की पहचान कर उन्हें ऑपरेशन के लिए प्रेरित करना भी शामिल है, ताकि संबंधित पंचायतों को मोतियाबिंद मुक्त बनाया जा सके।

|