search

इंदौर के अस्पताल की बत्ती गुल, मोबाइल की टॉर्च जलाकर किया मरीज का ऑपरेशन

LHC0088 2025-12-11 12:06:36 views 1098
  

इंदौर के अस्पताल की बत्ती गुल, मोबाइल की टॉर्च जलाकर किया मरीज का ऑपरेशन (फोटो- जेएनएन)



जेएनएन, इंदौर। मध्य प्रदेश के एमवाय अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। ओपीडी में लाइट बंद रहने के कारण डॉक्टरों को मरीजों की जांच मोबाइल की फ्लैशलाइट के सहारे करनी पड़ी।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ओपीडी के कमरे नंबर 121 में अंधेरा साफ दिखाई देता है और डॉक्टर मोबाइल की टॉर्च से मरीज का सामान्य परीक्षण कर रहे हैं।

घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इस तरह की स्थिति बार-बार उजागर हो रही है।

मरीजों के परिजनों का कहना है कि चिकित्सकीय सेवाओं में लापरवाही से मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेने की जरूरत है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126