search

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर होंगे अभिषेक शर्मा? वरुण चक्रवर्ती ने दिया बड़ा अपडेट

LHC0088 3 hour(s) ago views 767
  

अभिषेक शर्मा की हेल्थ पर अपडेट



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला मुकाबला खेलने के बाद बीमार हो गए थे। इस वजह से वे गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में प्लेइंग-11 में शामिल नहीं थे। टीम इंडिया को अपना अगला मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में खेलना है। अभिषेक के इस मुकाबले में खेलने पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं।

नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा पर अपडेट देते हुए टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि उन्हें फिट होने में अभी कुछ समय लग सकता है। तो वहीं मैच समाप्त होने के बाद टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अभिषेक को लेकर खुशखबरी दी है और उन्होंने अभिषेक के जल्द फिट होने के संकेत दिए हैं।
वरुण चक्रवर्ती ने अभिषेक शर्मा पर दिया अपडेट

नामीबिया के खिलाफ मुकाबला समाप्त होने के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए चक्रवर्ती ने कहा, “मेरी अभिषेक से बात हुई है और वे अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आज अभ्यास किया है। अभिषेक ने मुझे बताया कि वे जल्द ही वापसी करने वाले हैं।“

चक्रवर्ती से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अभिषेक को लेकर अपडेट दिया था। उन्होंने बताया था कि “अभिषेक शर्मा अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और वे एक या दो मैच मिस कर सकते हैं।“
अस्पताल में हुए थे भर्ती

अभिषेक शर्मा की दिल्ली पहुंचने के बाद तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, वे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं लेकिन अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। शर्मा को पेट संक्रमण और तेज बुखार की शिकायत हुई थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पतला में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनका वजन भी कम हुआ और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनकी भागीदारी पर अभी भी संदेह बना हुआ है।
कोलंबो में लिया जाएगा फैसला

अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में खेलेंगे या नहीं ये उनके नेट सेशन पर निर्भर करेगा। अगर बाएं हाथ के बल्लेबाज नियमित नेट में लंबे सेशन तक अभ्यास करेंगे और उन्हें कोई समस्या नहीं होगी, तो ही पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्हें मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- IND vs NAM: नामीबिया को रौंदने के बाद अब पाकिस्‍तान को धूल चटाएगी टीम इंडिया! कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने शेयर किया पूरा प्‍लान

यह भी पढ़ें- IND vs NAM: हार्दिक पांड्या बीच मैदान नामीबियाई कप्‍तान से टकराकर गिरे, फिर जो हुआ... कोई रोक नहीं पाया अपनी हंसी - Video
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158953