बैराज से मंधना, मैनावती मार्ग व गंगा बैराज से मैनावती मार्ग को जोड़ने वाली बनेगी सड़क। जागरण
जागरण संवाददाता, कानपुर। प्रदेश बजट में विकास कार्यों के लिए केडीए को धन जारी किया है। प्राधिकरण ने पहले ही 20 विकास कार्यों के लिए 715 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर रखा है। इसमें कई कामों के टेंडर भी करा दिए गए है। शासन को भी एस्टीमेट का प्रस्ताव भेज दिया है। पहले चरण में गंगा बैराज के आसपास के इलाकों को विकसित करने की तैयारी की गयी है। पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किया जाएगा। बैराज के आसपास की सड़कों को फोरलेन करने के साथ ही हरियाली भी की जाएगी।
इसके तहत 80 करोड़ रुपये से कंपनी बाग से गंगा बैराज की तरफ से प्रवेश के लिए अटल घाट के पीछे तक फोरलेन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही कंपनी बाग के चारों तरफ सड़क को चौड़ी किया जाएगा। 50 करोड़ रुपये से मैनावती मार्ग को माडल रोड और 25 करोड़ रुपये से मैनावती मार्ग से बैराज रोड की लिंक किए जाने के लिए दो मार्ग को चौड़ीकरण किया जाएगा।
न्यू कानपुर सिटी में 25 करोड़ रुपये से 30 मीटर चौड़ी रोड का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही हरियाली के लिए गंगा बैराज में स्थित बाटेनिकल गार्डन का सुंदरीकरण 35 करोड़ रुपये से होगा। साथ ही 15 करोड़ रुपये से गंगा बैराज से मंधना तक फोरलेन मार्ग का सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा।
160 करोड़ रुपये से होगी हरियाली
मकसूदाबाद में 50 करोड़ रुपये से 110 बीघा में सिटी फारेस्ट का निर्माण कराया जाएगा। 30 करोड़ रुपये से तात्याटोपे नगर में हाईवे के किनारे नवीन पार्क की स्थापना, 25 करोड़ रुपये से रामलीला पार्क रतनपुर योजना में सुंदरीकर, 25 करोड़ रुपये से विभिन्न पार्कों का सुंदरीकरण व हरियाली की जाएगी। 30 करोड़ रुपये से बर्रा क्षेत्र में पांडु नदी के किनारे छह हेक्टेयर भूमि पर नवीन पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
75 करोड़ रुपये से होगा चकेरी एयरपोर्ट का प्रवेश मार्ग और शहर के चार प्रमुख मार्गों का सुंदरीकरण
चकेरी एयरपोर्ट के विस्तार के साथ ही केडीए अब प्रवेश मार्ग का भी सुंदरीकरण करेगा। विस्तार के लिए 100 एकड़ जमीन चिह्नित की जा रही है।इसके अलावा 25 करोड़ रुपये से चकेरी एयरपोर्ट का सुंदरीकरण कराया जाएगा। साथ ही शहर के चारों मुख्य प्रवेश द्वारा का 50 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण होगा। इसका एस्टीमेट तैयार हो गया है। टेंडर कराने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- कानपुर में हड़ताल से बैंकों में 325 करोड़ की क्लीयरिंग फंसी, केंद्रीय कार्यालयों में भी काम काज प्रभावित
पांडुनदी में न्यू ट्रांसपोर्ट नगर का 45 लाख दूषित पानी नहीं जाएगा
केडीए विकास के साथ ही पांडुनदी को भी बचाएगा। इसके लिए पांडुनदी में न्यू ट्रांसपोर्ट नगर का दूषित पानी नहीं जाने दिया जाएगा। 50 करोड़ रुपये न्यू ट्रांसपोर्ट नगर फेस एक व दो के दूषित जलापूर्ति को शोधित करने के लिए 4.5 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंंट प्लांट का निर्माण कराया जाएगा।
यह भी होंगे काम
- भाटिया तिराहे पनकी से पनकी धाम स्टेशन तक व हनुमान मंदिर से पनकी पड़ाव रेलवे क्रासिंग तक माडल रोड होगी विकसित- 30 करोड़ रुपये
- सकरापुर व भागीरथी जान्हवी में बने पीएम आवास योजना को जोड़ने को बनेगी सड़क - 10 करोड़ रुपये
- कालिन्द्री नगर, महावीर नगर को कानपुर आगरा हाइवे से जोड़े जाने के लिए45 मीटर रोड व रेलवे अंडरपास का निर्माण के साथ एचटी लाइन की शिफ्टिंग - 90 करोड़ रुपये
- पनकी क्षेत्र में पावर प्लांट से कैंब्रिज चौराहा तक तीन किलीमीटर मार्ग को माडल रोड के रूप में विकास कार्य -15 करोड़ रुपये
- प्रमुख मार्गों पर लाइटें, फसाड लाइटें- 25 करोड़
|
|