search

दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, असद गैंग के तीन संदिग्ध घायल; बाल-बाल बचे SI

deltin33 1 hour(s) ago views 198
  

दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़। सांकेतिक तस्वीर



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में देर रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (शकरपुर टीम) और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि मेरठ के कुख्यात आसद गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मानपुर क्षेत्र में आने वाला है।

सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन संदिग्ध बदमाश वहां पहुंचते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने और आत्मसमर्पण करने के लिए ललकारा। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- क्या फिर लौटेगी ठंड? पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, असम-अरुणाचल प्रदेश समेत इन राज्यों में होगी बारिश
जवाबी कार्रवाई में बदमाशों को लगी गोली

जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने भी गोली चलाई, जिसमें तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की एक गोली एक सब-इंस्पेक्टर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए।

घायल तीनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में ठंड से राहत के संकेत, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री; ‘अस्वस्थ’ AQI ने बढ़ाई चिंता

समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470189