जागरण संवाददाता, गोपेश्वर। विश्व प्रसिद्ध शीतकालीन खेल केंद्र औली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप व विंटर कार्निवल के आयोजन को सज चुका है। 16 फरवरी तक चलने वाली चैंपियनशिप का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज करेंगे।
पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) और विंटर गेम्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप में सेना, आइटीबीपी व सीआरपीएफ समेत देश के विभिन्न राज्यों से 17 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। सभी टीम औली पहुंच चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप पहली बार दो स्लोप पर, विंटर गेम्स एसोसिएशन ने पूरी की तैयारियां
यह भी पढ़ें- औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप पहली बार दो स्लोप पर, विंटर गेम्स एसोसिएशन ने पूरी की तैयारियां |