search

जमशेदपुर में फल कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, शूटर समेत दो गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद

deltin33 1 hour(s) ago views 182
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र में फल कारोबारी कन्हैया यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुमित सिंह और गुरुप्रीत सिंह शामिल हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद कर ली है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
प्राथमिकी और नामजद आरोपी

मृतक की पत्नी कुसुम देवी की शिकायत पर गोलमुरी थाना में प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक, गोलू पाठक, सुमित सिंह, अनुराग मिश्रा तथा एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
घटना का विवरण

11 फरवरी की सुबह कन्हैया यादव की गोलमुरी थाना के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने उनके सिर में दो तथा पेट और पैर में एक-एक गोली मारी। घटना के दौरान उनके साथी रंजीत शर्मा उर्फ काली जान बचाने के लिए सिटी डीएसपी कार्यालय परिसर में घुस गए थे।
विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई

हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने बुधवार रात गोलमुरी थाना का घेराव किया था। गुरुवार सुबह टीनप्लेट चौक को जाम कर मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। करीब छह घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने मौके पर पहुंचकर जानकारी दी थी कि इस मामले में शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किय था।

आगे की कार्रवाई

मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार कराने पर सहमति जताई। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470330