search

दून की शांत वादियों में अपराध का पहरा, 17 दिन में इन पांच हत्याओं से दहला देहरादून

cy520520 1 hour(s) ago views 207
  

देहरादून में लगातार हत्या से खौफ। प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, देहरादून। बलिदानी कर्नल के करोबारी बेटे की हत्या के तीसरे दिन ही देहरादून में दिनदहाड़े एक और हत्या हो गई। अब सिल्वर सिटी माल में घुसकर स्टोन क्रशर संचालक की गोली मारकर जान ले ली गई। देहरादून में 17 दिन में यह पांचवीं हत्या है। स्टोन क्रशर संचालक विक्रम शर्मा (45) शुक्रवार सुबह नौ बजे राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी माल में जिम करने के लिए गया था। बाइक सवार दो हमलावरों ने सीढ़ियों से उतरते समय उसे गोली मार दी।

विक्रम शर्मा का काशीपुर में स्टोन क्रशर है, वह देहरादून के रेसकोर्स में रहता था। पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़ रही है। विक्रम पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 30 से अधिक हत्या के मुकदमे हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीमें गठित की गई हैं। बताया जा रहा है कि करीब 10 वर्ष पहले विक्रम शर्मा को झारखंड पुलिस गिरफ्तार करके ले गई थी। लंबे समय तक वह झारखंड में जेल में बंद रहा।

आज शुक्रवार 13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में जिम करने के लिए आए स्टोन क्रशर संचालक विक्रम शर्मा की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। स्टोन क्रशर को गोली मारने के बाद तीनों बाइक से फरार हो गए।
अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के बाहर गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मां ने ही 14 करोड की डील के विवाद में शूटरों को सुपारी देकर बेटे की हत्या करवा दी।
मच्छी बाजार में गुंजन की हत्या

दो फरवरी को मच्छी बाजार में गुंजन की भी दिनदहाड़े गला काटकर हत्या हो गई थी। शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र मच्छी बाजार में सिरफिरे ने सरेआम युवती के गले पर चापड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी। पहले वार में युवती की एक अंगुली कट गई, जबकि दूसरे वार गले पर होने से मौत हो गई। 22 वर्षीय गुंजन के गले पर चापड़ से वार किया। युवती ने आरोपित के विरुद्ध खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत भी दी थी कि आकाश कुमार उसे धमकी दे रहा है और वह किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
एम्स ऋषिकेश अटेंडेंट की हत्या

31 जनवरी की रात को ऋषिकेश में एक व्यक्ति ने यमकेश्वर की रहने वाली तलाकशुदा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारोपित मौके से फरार हो गया। शिवाजी नगर में किराये के घर में रहने वाली 35 वर्षीय प्रीति एम्स ऋषिकेश में अटेंडेंट थी। शनिवार रात करीब 10 बजे वह घर में थी। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा। उसने प्रीति के कमरे का दरवाजा खटखटाया। प्रीति ने जैसे ही दरवाजा खोला, आरोपित ने गोली चला दी। गोली प्रीति के सीने में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तब तक गोली चलाने वाला वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने खून से लथपथ प्रीति को एम्स पहुंचाया, जहां जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि सोमवार को आरोपित को पकड़ लिया गया।
ढालीपुर में एक युवती की दरांती व पत्थर से वार कर हत्या

28 जनवरी को विकासनगर के ढालीपुर में एक युवती की दरांती व पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। 12वीं की छात्रा इस युवती का चचेरा भाई बुधवार शाम उसे दवा दिलाने के लिए साथ ले गया था। वापस न लौटने पर जब स्वजन ने तलाश की तो शक्तिनहर के किनारे झाड़ियों में उसका शव बरामद हुआ, जबकि चचेरा भाई फरार है। मृतका के पिता ने उसके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती के सिर पर काफी चोटें थीं, मुंह पत्थर से कुचला गया था और हाथ की अंगुलियां भी कटी हुई थीं। मौके से बाइक, घटना में प्रयुक्त दरांती व पत्थर बरामद हुए।

यह भी पढ़ें- देहरादून में 17 दिन में पांचवीं हत्या से सनसनी, सिल्वर सिटी में स्टोन क्रशर संचालक की मारी गोली

यह भी पढ़ें- देहरादून में रिश्तों का खौफनाक अंत, 14 करोड़ की डील के लिए मां बनी बेटे की कातिल; 12 लाख में बुलाए शूटर

यह भी पढ़ें- देहरादून में अपराधियों का दुस्साहस: संपत्ति, लेन-देन और प्रेम प्रसंगों से बढ़ रही है हिंसा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156729