search

Don 3 के विवाद के बीच Farhan Akhtar का हॉलीवुड में डेब्यू, भारत रत्न विजेता की भूमिका में दिखेंगे एक्टर

deltin33 Yesterday 13:27 views 713
  

फरहान अख्तर की हॉलीवुड में हुई एंट्री। फोटो क्रेडिट- एक्स  



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने लंबी छलांग मारी है। 120 बहादुर के बाद फिर से फरहान बड़े पर्दे पर अभिनय का जादू चलाएंगे, लेकिन इस बार इंडस्ट्री बॉलीवुड नहीं, बल्कि हॉलीवुड होगी। जी हां, फरहान की पहली हॉलीवुड फिल्म का ऐलान हो गया है।

फरहान अख्तर इन दिनों डॉन 3 (Don 3) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। तीन साल से अटकी फिल्म से रणवीर सिंह ने किनारा कर लिया है और फरहान ने उनसे 40 करोड़ की डिमांड कर दी है। अब इन विवादों के बीच फरहान की आगामी फिल्म का ऐलान हो गया है।  
फरहान का हॉलीवुड में डेब्यू

सोनी पिक्चर्स ने फरहान अख्तर के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है जिसका नाम \“द बीटल्स- अ फोर फिल्म सिनेमैटिक इवेंट\“ (A Beatles A Four Film Cinematic Event) है। इस फिल्म का निर्देशन ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर सैम मेंडस (Sam Mendes) करने वाले हैं।
इन किरदारों संग दिखेगी फरहान की जुगलबंदी

फिल्म दो साल बाद यानी अप्रैल 2028 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा लूसी बॉयन्टन (Lucy Boynton), मॉर्फिड क्लार्क (Morfydd Clark) और हैरी लॉटी (Harry Lawtey) मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं।
पंडित रवि शंकर की भूमिका में फरहान

हॉलीवुड फिल्म \“द बीटल्स\“ में फरहान अख्तर रियल लाइफ कैरेक्टर में जान फूंकेंगे। वह भारत रत्न विजेता और सितार वादक पंडित रवि शंकर (Pandit Ravi Shankar) की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Farhan Vs Ranveer: ऋतिक का आना, रणवीर का जाना, \“डॉन\“ का फसाना; पढ़िए पूरी Inside Story

  


New casting announced for The Beatles - A Four-Film Cinematic Event, directed by Sam Mendes.

Farhan Akhtar will star as Ravi Shankar
Lucy Boynton will star as Jane Asher
Morfydd Clark will star as Cynthia (Powell) Lennon
Harry Lawtey will star as Stuart Sutcliffe

In cinemas… pic.twitter.com/VWTbE3gteA — Sony Pictures (@SonyPictures) February 12, 2026


वैरायटी के मुताबिक, मशहूर ब्रिटिश बैंड पर बनी बड़े लेवल की बायोग्राफिकल सीरीज UK में पहले ही प्रोडक्शन में आ चुकी है और अप्रैल 2028 में सोनी पिक्चर्स के तहत ग्लोबल थिएटर में रिलीज होगी। चारों आपस में जुड़ी फिल्मों में से हर एक \“द बीटल्स\“ की कहानी को एक अलग बैंड मेंबर- जॉन लेनन, पॉल मेकार्टनी, जॉर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार के नजरिए से बताएगी।

यह भी पढ़ें- Don 3 छोड़ते ही Ranveer Singh से खफा हुए फरहान अख्तर, सोशल मीडिया पर डायरेक्टर ने निकाला गुस्सा?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470587