search

जिसे आप मामूली डैंड्रफ समझ रहे हैं, कहीं वो स्कैल्प की समस्या तो नहीं? तेल लगाने से पहले जरूर पढ़ें

deltin33 3 hour(s) ago views 446
  

बालों के डैंड्रफ है या कुछ और? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती (Image Credit - Canva)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर जब हमारे सिर में खुजली होती है या डैंड्रफ दिखने लगते हैं, तो हम तुरंत तेल या घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं, लेकिन अगर लाख कोशिश के बाद भी इस परेशानी से राहत नहीं मिलता, तो आपको रुकना चाहिए। हो सकता है जिसे आप मामूली डैंड्रफ समझकर इग्नोर कर रहे हैं, वह आपके स्कैल्प से जुड़ी कोई समस्या हो।

बालों में डैंड्रफ होना एक ऐसी आम समस्या है, जो कभी भी किसी को भी हो सकती है। यह बालों में होने वाली खुजली और सफेद फ्लेक्स का कारण भी है। हम कई बार इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं या कभी ड्राई स्कैल्प समझकर शैम्पू-तेल या घरेलू नुस्खे को आजमाने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर बार यह सिर्फ ड्राईनेस नहीं होता? अगर तमाम कोशिशों के बाद भी यह समस्या बनी रहती है, तो समझ लीजिए आपका स्कैल्प आपको कोई बड़ा संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
ड्राईनेस और डैंड्रफ की कैसे करें पहचान?

अक्सर हम सिर में होने वाली खुजली और फ्लेक्स को डैंड्रफ समझ लेते हैं, लेकिन यह \“ड्राई स्कैल्प\“ भी हो सकता है। इसलिए दोनों के बीच के फर्क को समझना इलाज के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में नीचे दिए गए कुछ संकेतों से आप इन्हें आसानी से पहचान सकते हैं।
ड्राई स्कैल्प

ड्राई स्कैल्प में सफेद फ्लेक्स छोटी और सूखी होती है।
नमी की कमी के कारण स्कैल्प ड्राई होती है।
यह अक्सर सर्दियों में या बहुत ज्यादा बाल धोने से होती है।
डैंड्रफ

डैंड्रफ में फ्लेक्स बड़ी, चिपचिपी और पीले रंग की होती है।
इनसे स्कैल्प पर खुजली और रेडनेस भी हो सकती है।
मैलासेजिया नाम के यीस्ट और स्कैल्प पर ज्यादा ऑयल के कारण डैंड्रफ होता है।
जिद्दी डैंड्रफ की असली वजह क्या है?

अगर आपको डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है, तो इसके पीछे ये तीन मुख्य कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी असली वजह।
सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस

बार-बार होने वाले डैंड्रफ की वजह \“सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस\“ हो सकती है। यह त्वचा की एक ऐसी स्थिति है, जिसमें स्कैल्प के साथ-साथ आइब्रो, नाक और कानों के पास भी फ्लेक्स, रेडनेस, खुजली और कभी-कभी चिपचिपा भी महसूस हो सकता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे जेनेटिक्स, कोई खास दवाइयां, ज्यादा ऑयली स्किन या कमजोर इम्युनिटी।

वहीं, स्ट्रेस, ठंडा मौसम और ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स भी इसे और बिगाड़ सकते हैं। यह समस्या ज्यादातर पुरुषों, बच्चों और टीनएजर में आम है। अगर आपको भी यह समस्या महसूस होती है, तो इसे डैंड्रफ समझकर नजरअंदाज न करें।
फंगस का बढ़ना

डैंड्रफ की असली वजह आपके सिर पर रहने वाला एक छोटा सा यीस्ट होता है, जिसका नाम है मैलासेजिया। यह फंगस हर किसी के सिर पर होता है, लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब यह बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। इससे सिर की त्वचा में जलन पैदा होती है। हम अक्सर डैंड्रफ होने पर खूब तेल लगाना शुरू कर देते हैं, लेकिन ज्यादा तेल इस फंगस को बढ़ावा देता है।

इसकी वजह से स्कैल्प की डेड स्किन बहुत तेजी से झड़ने लगती है, जिसे हम डैंड्रफ कहते हैं। इसलिए एंटी-डैंड्रफ शैम्पू में मॉइस्चराइजर की जगह एंटी-फंगल इंग्रीडिएंट्स मिलाए जाते हैं। इससे राहत पाने के लिए मेडिकेटेड शैम्पू, लोशन या फोम की मदद ले सकते हैं। ध्यान रखें कि बालों की सही साफ-सफाई रखना ही इस फंगस से बचने का सबसे बड़ा तरीका है।
सोरायसिस

सोरायसिस का खतरा कभी-कभी जिसे हम डैंड्रफ समझते हैं, वह स्कैल्प सोरायसिस भी हो सकता है। इसमें सिर पर चांदी जैसी मोटी परत जमने लगती है, जिससे खुजली की समस्या पैदा होती है। कई बार यह समस्या आपके माथे के बाहर तक फैल जाती है। दरअसल, इस समस्या का कोई परमानेंट इलाज तो नहीं है, लेकिन सही समय पर डॉक्टर की सलाह लेकर आप इसके लक्षणों को कंट्रोल जरूर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - झाड़ू जैसे बाल भी बनेंगे रेशमी और घने, बस हफ्ते में 2 बार ऐसे करें नारियल के दूध का इस्तेमाल

यह भी पढ़ें - स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ से हैं परेशान? तो ट्राई करें दही से बने 3 हेयर मास्क; जल्द ही दिखेगा असर

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470387