search

इटावा में विवाहिता ने गोमती एक्सप्रेस के आगे कूदकर दी जान, मानसिक तनाव से थी परेशान

Chikheang 1 hour(s) ago views 552
  



जागरण संवाददाता, इटावा। जंक्शन स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित माल गोदाम के पास शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता ने गोमती एक्सप्रेस के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतका फ्रेंड्स कालोनी थानांतर्गत सद्भावना कालेज स्थित अड्डा पाय में रहने वाले प्राइवेट शिक्षक जनवेद शाक्य की पत्नी संगीता (28) थी। इस घटना से स्वजन में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार संगीता शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे मालगोदाम के पास अप लाइन पर कानपुर से दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस के आगे खंभा संख्या 156/15 ए के निकट लेट गईं। ट्रेन की चपेट में आने से महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया और बायां हाथ भी अलग हो गया। हाथ पर पति का नाम व मोबाइल नंबर लिखा होने से उसकी पहचान हो सकी। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची। हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर स्वजन को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतका के पति जनवेद शाक्य समेत मायके पक्ष से पिता सुखराम शाक्य समेत स्वजन भी पहुंचे। पति ने बताया कि आठ–10 दिन पहले पत्नी ने आत्महत्या की धमकी दी थी। बताया कि पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक तनाव में आ जाती थीं। उसका इलाज भी करा रहे थे, आठ दिन पहले मायके छोड़ दिया था। बुधवार को वह बिना बताए घर से निकलकर लक्ष्मण वाटिका के पास जीजा की दुकान पर पहुंच गई थी। शुक्रवार सुबह फिर घर से निकल गईं और रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास पहुंचकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

वहीं, मृतका के पिता सुखराम सिंह निवासी संतोषपुर घाट, बसरेहर ने बताया कि संगीता चार बहनों व दो भाइयों में दूसरे नंबर की थी। डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उनका सात माह का एक बेटा है। बच्चा होने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। वह स्नातक थीं और शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थीं।

म़ृतका के पिता मिस्त्री का कार्य करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मां किताबश्री देवी समेत स्वजन मालगोदाम पहुंचे। शव देखकर सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160957