आगरा मेट्रो।
जागरण संवाददाता, आगरा। इस साल शिल्पग्राम की बजाय फतेहाबाद रोड पर ताज महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। चूंकि फतेहाबाद रोड और एमजी रोड दोनों पर ही काम चल रहा है। ट्रैफिक जाम में वाहन फंस रहे हैं। ऐसे में मेट्रो से ताज महोत्सव तक पहुंचना आसान है।
वर्तमान में टीडीआइ माॅल फतेहाबाद रोड से लेकर बिजलीघर चौराहा तक मेट्रो चल रही है। टीडीआइ माॅल से कार्यक्रम स्थल 800 मीटर की दूरी पर है। वहीं जल्द ही सिटी बसों का भी संचालन किया जाएगा। इससे लोग आसानी से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे।
इस साल शिल्पग्राम के बदले ताज महोत्सव फतेहाबाद रोड के किनारे सज रहा है। ताज पूर्वी मेट्रो स्टेशन के पास है। यूपीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो से ताज महोत्सव स्थल तक पहुंचना आसान है। मेट्रो स्टेशन के पार्किंग में अपनी गाड़ियां खड़ी की जा सकती हैं।
वर्तमान में छह किमी लंबे कारिडोर में छह स्टेशन हैं। इसमें तीन स्टेशन भूमिगत और तीन एलीवेटेड हैं। |