search

स्कूल जा रही किशोरी से छेड़छाड़ तो भीड़ ने पकड़कर पीटा, गंदी हरकतों की वजह से घर छोड़कर जा चुकी है पत्नी

LHC0088 7 hour(s) ago views 932
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। स्कूल जा रही मुस्लिक किशोरी के साथ 38 वर्षीय युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर खंडहर में खींच कर ले गया। किशोरी के शोर मचाने पर भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई की। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी भीड़ के बीच से आरोपित को छुड़ाकर थाने ले गए।

मामला दो संप्रदाय का होने की वजह से कुछ समय के लिए टकराव के हालत बन गए थे। पुलिस ने तत्काल ही किशोर के स्वजन की तहरीर पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया। गंदी हरकतों की वजह से ही दो साल पहले आरोपित की पत्नी भी छोड़कर चली गई।

यह है पूरा मामला

मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय मुस्लिम किशोरी गांव के स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे किशोरी स्कूल जा रही थी। इसी बीच गांव के 38 वर्षीय तरुण उर्फ चिंटू ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी।

तरुण नशे की हालत में था। वह किशोरी को खींच कर पास के खंडहर में ले गया। वहां पर किशोरी से शादी करने की बात कहने लगा। इसी बीच किशोर ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तत्काल ही तरुण को घेरकर मारपीट करने लगे।

वहां मौजूद लोगों ने यूपी-112 को काल कर मामले की जानकारी दी। पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर भीड़ के बीच से तरुण को छुड़ा लिया। वहां से पीआरवी में बैठाकर उसे थाने ले गए। इसी बीच किशोरी और आरोपित पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों समुदाय के लोगों में कुछ समय तक तनातनी का माहौल बन गया।

सूचना के बाद मवाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों समुदाय के लोगों को शांत कर वापस लौटाया। साथ ही तरुण के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

पॉक्सो एक्ट समेत दो मामले में आरोपित पूर्व में भी जा चुका जेल

तरुण उर्फ चिंटू का पत्नी से भी विवाद चल रहा है। उसकी गंदी हरकतों की वजह से दो साल पहले पत्नी छोड़कर चली गईं है। दरअसल, आरोपित वर्ष 2020 में भी पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल जा चुका, जमानत पर आने के बाद फिर से छेड़छाड़ की घटना की।

पुलिस ने उसे वर्ष-2023 में भी जेल भेज दिया। उसके बाद भी नशे की हालत में गुरुवार को फिर से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस आरोपित का पूराना रिकार्ड जुटाकर कड़ी कार्रवाई करने जा रही है।

तत्प्रता दिखाने पर सिपाही व होमगार्ड को एसएसपी करेंगे सम्मानित

पीआरवी पर तैनात सिपाही कुलदीप व होमगार्ड जयविंद्र देशवाल द्वारा लखनऊ से काल आने पर जिस तरीके से तत्परता दिखाई और वहां पहुंचकर हालात संभाला और थाना पुलिस को सूचना दी। इसकी सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने एसएसपी अविनाश पांडेय को दी। जिसपर एसएसपी उक्त सिपाही व होमगार्ड को एसएसपी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करेंगे। एसएसपी कार्यालय से थाना पुलिस व पीआरवी को अवगत भी कराया।


पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। वहीं, एसएसपी पीआरवी पर तैनात सिपाही कुलदीप व होमगार्ड जयविंद्र देशवाल को सम्मानित भी करेंगे।

-पंकज लवानिया, सीओ मवाना।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159259