search

बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में हेलीपैड का होगा विस्तार, 2.13 करोड़ रुपये मंजूर

cy520520 1 hour(s) ago views 538
  

बदरीनाथ बदरीनाथ. File Photo



राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक यात्राओं और शैक्षिक संस्थानों के सुदृढ़ीकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए 8.03 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

इसके तहत बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुरक्षा कार्य, नंदा राजजात यात्रा-2026 के विभिन्न पड़ावों पर पार्किंग निर्माण तथा ऊधम सिंह नगर के आश्रम पद्धति विद्यालयों के मरम्मत कार्यों को मंजूरी दी गई है।
बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में हेलीपैड विस्तार को 2.13 करोड़

मुख्यमंत्री धामी ने बदरीनाथ धाम में यूकाडा द्वारा संचालित स्थायी हैलीपैड के प्लेटफार्म विस्तार और एप्रोच रोड के सुधारीकरण को 1.74 करोड़ तथा केदारनाथ धाम में जीएमवीएन के समीप स्थित हैलीपैड के सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 39.40 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इससे आपदा प्रबंधन और तीर्थयात्रियों की आवाजाही को और सुरक्षित व सुगम बनाया जा सकेगा।
नंदा राजजात के लिए 4.60 करोड़ की व्यवस्था

मुख्यमंत्री धामी ने नंदा राजजात मार्ग के प्रमुख पड़ावों चौपड्यों, सरकोट, नौटी, मगोती, कांसुवा, कुलसारी, कनोल, आला और रामणी में स्थायी एवं अस्थायी पार्किंग तथा विश्राम गृह निर्माण के लिए 4.60 करोड़ से अधिक की राशि को स्वीकृति दी है।
विद्यालयों के रख-रखाव को 2.03 करोड़

मुख्यमंत्री धामी ने ऊधम सिंह नगर के बिडौरा एवं खटीमा स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में बाउंड्री वाल, छात्रावास, आवासीय और शिक्षण भवनों के मरम्मत कार्यों के लिए 2.03 करोड़ स्वीकृत किए हैं।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर मोटर मार्ग का नामकरण

मुख्यमंत्री धामी ने यमकेश्वर में नोडखाल-मालाकोट मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिताब सिंह के नाम पर किए जाने को भी मंजूरी दी है।

यह भी पढ़ें- \“मिट्टी का लाल, देश का गौरव\“, यमकेश्वर में मुख्यमंत्री धामी ने सीएम योगी की संघर्षपूर्ण यात्रा को सराहा

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी बोले: कोटद्वार बनेगा वैश्विक पक्षी गंतव्य, बर्ड फेस्टिवल से बढ़ेगा पर्यटन
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156828