search

नालंदा में 100 रुपये के नोट का लालच देकर स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

cy520520 1 hour(s) ago views 394
  

स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म। (जागरण)



संवाद सूत्र, चंडी। चंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार छात्रा स्कूल से लौटने के बाद घर पर भोजन कर सहेलियों के साथ गांव से करीब 500 मीटर दूर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपित शैलेन्द्र ठाकुर वहां पहुंच गया।

बच्चियों के भागने के क्रम में पीड़िता के पास रखा 100 रुपये का नोट गिर गया। आरोपित ने नोट का लालच देकर छात्रा को पास बुलाया और फिर जबरन खंधा में ले जाकर दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में उबाल आ गया। लोगों ने आरोपित को पकड़कर उसकी पिटाई की, हालांकि वह किसी तरह वहां से भाग निकला।

बाद में पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। खुले में शौच की मजबूरी, सुनसान इलाकों में पर्याप्त निगरानी का अभाव और सामाजिक जागरूकता की कमी जैसी समस्याएं अब भी जमीनी हकीकत बनी हुई हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि समाज की सोच और जिम्मेदारी से भी जुड़ी हैं। जरूरत है कि परिवार, स्कूल, पंचायत और प्रशासन मिलकर सुरक्षा के ठोस उपाय सुनिश्चित करें, ताकि बेटियां भयमुक्त वातावरण में जीवन जी सकें।

यह भी पढ़ें- दरभंगा दुष्कर्म-हत्या मामला: दो यूट्यूब चैनल व फेसबुक अकाउंट पर केस, 38 फरार
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156828