search

अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, एज लिमिट में हुआ बदलाव

deltin33 3 hour(s) ago views 190
  

आयु सीमा में बदलाव. Concept Photo



जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। अग्निवीर के विभिन्न पदों पर प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो एक अप्रैल तक चलेगी।

इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट जॉइनइंडियन आर्मी.एनआईसी.इन में आवेदन कर सकते है। कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा (सीईई) आयोजित की जाएगी, जो देशभर के 176 केंद्रों पर होगी। इस बार आयु सीमा में बदलाव कर 22 वर्ष कर दिया है, जो पहले 21 वर्ष था।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के लिए पांच विकल्प देने होंगे, जिनमें से एक केंद्र आवंटित किया जाएगा। आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य होगा। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही भर्ती में भाग ले सकेंगे।

सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तहत उत्तराखंड के चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के युवा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इस वर्ष उम्मीदवारों को एक साथ दो पदों के लिए आवेदन करने की सुविधा भी दी गई है, जिससे प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है।
भर्ती में प्रमुख बदलाव

इस बार अग्निवीर भर्ती में आयु सीमा में बदलाव किया गया है। पूर्व में 17½ से 21 वर्ष तक की आयु सीमा थी, जिसे बढ़ाकर 17½ से 22 वर्ष कर दिया गया है।
योग्यता और बोनस अंक

अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए 10वीं उत्तीर्ण, टेक्निकल व क्लर्क/स्टोर कीपर के लिए 12वीं (विज्ञान वर्ग) अनिवार्य है। ट्रेड्समैन पदों के लिए 10वीं व 8वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। महिला सैन्य पुलिस के लिए भी 10वीं उत्तीर्ण योग्यता निर्धारित की गई है।

खेल, एनसीसी और आईटीआई प्रमाणपत्र धारकों को बोनस अंक दिए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के खिलाड़ियों को अलग-अलग अंक मिलेंगे, वहीं एनसीसी ‘सी’ प्रमाणपत्र धारकों को अधिकतम 20 अंक तक का लाभ मिलेगा।
अग्निवीर की इन पदों पर होगी भर्ती

  • जनरल ड़्यूटी, ट्रेडसमैन: 10वीं व 8वीं उत्तीर्ण
  • टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल: 12वीं उत्तीर्ण
  • महिला पुलिस, नर्सिंग सहायक: 10वीं उत्तीर्ण



सेना ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बताते हुए दलालों से सावधान रहने की अपील की है। किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं। - कर्नल मेहश कुमार, भर्ती निदेशक, अल्मोड़ा


यह भी पढ़ें- Agniveer Vayu Vacancy 2026: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर पदों पर हो रही भर्ती, 10th पास कर सकते हैं अप्लाई

यह भी पढ़ें- Agniveer Bharti 2026: आर्मी अग्निवीर भर्ती कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन, लाखों युवाओं का इंतजार होगा खत्म
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470468