search

झारखंड निकाय चुनाव के बीच BJP को झटका, JLKM में शामिल होंगी जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी

cy520520 4 hour(s) ago views 309
  

जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी और दिलीप चौधरी। (जागरण)



जागरण संवाददाता, धनबाद। जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी और भाजपा नेता दिलीप चौधरी ने पाटी छोड़ने का निर्णय लिया है।

दोनों अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) में शामिल होने जा रहे हैं।

इस मामले को लेकर दिलीप चौधरी ने बताया कि काफी समय से वे भाजपा के साथ रहे हैं। उन्होंने जिला परिषद की भी सीट दिलाने का काम किया, लेकिन वर्तमान समय में पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित स्थान नहीं दिया जा रहा है।

यहां तक की मान सम्मान भी नहीं मिलता। यही कारण है कि उन्होंने जिला परिषद सदस्य स्वाति कुमारी के नेतृत्व में जेएलकेएम की सदस्यता लेने जा रहे हैं।

शनिवार को गोविंदपुर के खरनी साधुबाद में जेएलकेएम सुप्रीमो सह विधायक जयराम महतो के नेतृत्व में वे पार्टी में अपने समर्थकों संग शामिल होंगे।

चौधरी ने कहा कि उनके साथ करीब 350 से अधिक कार्यक्रर्ता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। दिलीप चौधरी और स्वाति कुमारी बाबूलाल मरांडी की झाविमो के साथ रहे थे।

मरांडी के भाजपा में आने के बाद से ही दोनों पार्टी के साथ हो गए, लेकिन अब भाजपा छोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- झारखंड कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, नगर निकाय चुनाव में 12 बागी उम्मीदवारों को पार्टी से किया सस्पेंड
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156933