search

आजमगढ़ में चालक को आई झपकी, बेकाबू होकर गुमटी से टकराई कार, महिला सहित दो घायल

cy520520 1 hour(s) ago views 765
  

आजमगढ़ में झपकी आने से बेकाबू हुई कार, गुमटी से टकराकर महिला-बच्चा घायल।  



जागरण संवाददाता, दीदारगंज (आजमगढ़)। दीदारगंज थाना क्षेत्र के हैदराबाद बाजार में शुक्रवार की सुबह दस बजे के करीब कार चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बोर्ड को तोड़ते हुए गुमटी में जा टकराई। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी एक महिला और एक बच्चा कार की चपेट में आने से गंभीर रूप घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब सरायमीर की तरफ से बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव निवासी विनय कुमार राय मारुति अल्टो कार से दीदारगंज की तरफ किसी बारात से वापस लौट रहे थे, कि हैदराबाद बाजार के पास अचानक झपकी आ जाने के कारण कार नियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बोर्ड को तोड़ते हुए एक गुमटी व रखी ईंट में जा टकराई।

इस दौरान सड़क के किनारे खड़े एक 10 वर्षीय बालक व एक महिला कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। कार चालक को हल्की फुल्की चोटें आई, वहीं कार चालक को स्थानीय लोगों ने रोक लिया। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने किसी तरीके से घटना के बाद जुटी भीड़ को समझाते बुझाते हुए मामले को शांत कराया और कार व ड्राइवर को पुलिस थाने ले गई।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156900