search

IND vs PAK Head To Head: पाकिस्‍तान की खैर नहीं! टीम इंडिया फिर देगी शिकस्‍त, आंकड़े देख खुश हो जाएंगे भारतीय फैंस

cy520520 3 hour(s) ago views 760
  

8वीं जीत पर भारत की नजर



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 (T20 world cup 2026) में रविवार, 15 फरवरी को रोमांच की सारी हदें पार होने की उम्‍मीद है। इस दिन भारतीय टीम का सामना पाकिस्‍तान से होगा। ग्रुप ए की यह दोनों टीम कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टकराएंगी। भारत और पाकिस्‍तान (IND vs PAK) ने टूर्नामेंट में अब तक हार का मुंह नहीं देखा है। दोनों ही टीमों ने अपने 2-2 मैच जीते हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा की टीम आत्‍मविश्‍वास से भरी हुई है।
भारत का पलड़ा भारी

भारतीय टीम जहां एक बार फिर विश्‍व कप में पाकिस्‍तान को धूल चटाने के इरादे से कोलंबो जाएगी तो वहीं सलमान आगा की नजर जीत दर्ज कर पाकिस्‍तानी फैंस की झोली में कुछ खुशियां डालने की होगी। हालांकि, आंकड़ों ने पाकिस्‍तानी फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय टीम का पलड़ा काफी भरी नजर आता है।
हेड टू हेड के आंकड़े

भारत और पाकिस्‍तान के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर मैन इन ग्रीन 3 मैच ही जीत सकी है। 1 मुकाबला टाई भी रहा है।

टी20 विश्‍व कप में भारत और पाकिस्‍तान के बीच 8 बार जंग हुई है। यहां भी बाजी मैन इन ब्‍ल्‍यू ने मारी है। भारत ने 7 मुकाबले जीते हैं तो पाकिस्‍तान को 1 में ही जीत मिली है। 24 अक्‍टूबर, 2021 को दुबई में खेले गए मुकाबले में पाकिस्‍तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था।
टी20 विश्‍व में भारत बनाम पाकिस्‍तान

  • 14 सितंबर, 2007: टाई- बॉल आउट जीता भारत।
  • 24 सितंबर, 2007: भारत 5 रन से फाइनल जीता।
  • 30 सितंबर, 2012: भारत 8 विकेट से जीता।
  • 21 मार्च, 2014: भारत 7 विकेट से जीता।
  • 19 मार्च, 2016: भारत 6 विकेट से जीता।
  • 24 अक्‍टूबर, 2021: पाकिस्‍तान 10 विकेट से जीता।
  • 23 अक्‍टूबर, 2022: भारत 4 विकेट से जीता।
  • 9 जून, 2024: भारतीय टीम 6 रन से जीती।


यह भी पढ़ें- IND vs NAM: नामीबिया को रौंदने के बाद अब पाकिस्‍तान को धूल चटाएगी टीम इंडिया! कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने शेयर किया पूरा प्‍लान

यह भी पढ़ें- IND vs NAM: ईशान-हार्दिक के तूफान के बाद स्पिनर्स की आंधी, भारत के सामने नामीबिया का सरेंडर देख थर-थर कांपा पाकिस्‍तान!
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156954