search

भाई रो रहा था, तो पापा ने मार डाला... 5 साल के मासूम की इस गवाही ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए!

cy520520 Yesterday 23:27 views 678
  

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित सोमपाल। सौ पुलिस



जागरण संवाददाता, बरेली। अठाना गांव निवासी सोमपाल ने अपने एक साल के बेटे वरुण की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका कहना था कि वरुण का चेहरा उससे मेल नहीं खाता था। सोमपाल को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं। वरुण की हत्या करते समय सोमपाल के पांच साल के बड़े बेटे अरुण ने देख लिया।

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि, छोटा भाई रो रहा था तो पापा ने मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मासूम की गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बेटे के हत्यारोपित सोमपाल को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना हैं कि अभी तक की जांच में सोमपाल की पत्नी के अवैध संबंध जैसी किसी बात की पुष्टि नहीं हुई है।

भुता के अठाना गांव निवासी सोमपाल राजस्थान में रहकर मजदूरी करता है। छह साल पहले पीलीभीत निवासी रामबेटी से उसकी शादी हुई थी। इस बीच उनकी पत्नी ने दो बेटों अरुण और वरुण व एक बेटी को जन्म दिया। सोमपाल का सबसे बड़ा बेटा अरुण पांच वर्ष का है और सबसे छोटा बेटा वरुण एक वर्ष का था। बेटी अभी तीन वर्ष की है।

करीब पांच दिन पहले ही सोमपाल राजस्थान से लौटकर अपने गांव आया था उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। सोमपाल का आरोप था कि पत्नी अधिकतर मायके में ही रहती है। बुधवार को जब वह पत्नी को बुलाने गया तो वहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद रामबेटी ने सोमपाल के साथ आने से इन्कार कर दिया। गुस्से में सोमपाल वहां से अपने दोनों बेटों को लेकर अपने घर चला आया।

शाम करीब पांच बजे के आस-पास उसने छोटे बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव दफनाने के लिए वह घर से करीब 600 मीटर दूर नदी किनारे गया। गांव वालों ने देखा और पूछा कि क्या हुआ तो सोमपाल ने उनसे कहा था कि बेटे की मौत हो गई उसे दफना रहे हैं। गांव वालों ने यह भी कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो पत्नी को क्यों नहीं बुलाया मगर सोमपाल ने उनकी बात को काट दिया।

शक होने पर गांव वालों ने सोमपाल की ससुराल वालों को फोन कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही रामबेटी गांव पहुंची और पति के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई। पुलिस ने सोमपाल की निशानदेही पर ही एक साल के मासूम का शव बरामद किया। पोस्टमार्टम कराया तो उसमें भी गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है।

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपित सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे शक है कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है। उसके छोटे बेटे की शक्ल उससे नहीं मिलती थी इसलिए उसकी हत्या कर दी।
गीली थी मिट्टी हाथों से ही खोदा गड्ढा

पुलिस की जांच और गांव वालों से पूछताछ में सामने आया कि, नदी के किनारे मिट्टी गिली थी। इसलिए गड्ढा खोदने के लिए कोई फावड़ा या कुदाल की जरूरत नहीं थी। सोमपाल ने हाथों से ही गड्ढा खोदा और मासूम वरुण को दफना दिया।
विशेषज्ञ का कहना, चेहरा मिले ऐसा जरूरी नहीं

बच्चे का चेहरा पिता से मिले यह जरूरी है... सवाल पर वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. नीरा अग्रवाल बताती हैं कि ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं हैं। क्योंकि बच्चे के अंदर माता-पिता दोनों के अंश होते हैं।

साथ ही सबसे बड़ा प्रभाव जींस का होता है, कई बार बच्चे में अपनी ननिहाल तो कई बार पैतृक जींस प्रभावी हो जाते हैं। इसलिए यह कहना कि शक्ल नहीं मिलती यह बिल्कुल गलत है। यदि किसी को शक होता है तो वह डीएनए टेस्ट भी करा सकता है।

  


बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मृतक बच्चे की मां के शिकायती पत्र पर प्राथमिकी लिख पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- अंशिका वर्मा, एसपी साउथ।





यह भी पढ़ें- Bareilly-Lalitpur Corridor: अब बरेली से झांसी का सफर होगा सुपरफास्ट, गंगा और यमुना एक्सप्रेस-वे का भी मिलेगा साथ
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157040