search

केदारनाथ धाम के रावल की नियुक्ति पर घमासान, परंपरा बनाम नियमों के बीच जंग

Chikheang 3 hour(s) ago views 1016
  

केदारनाथ धाम।



बृजेश भट्ट, रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर में नए रावल (केदार जगद्गुरु) की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है।

एक ओर वर्तमान रावल 324वें जगद्गुरु श्रीश्रीश्री 1008 भीमाशंकर लिंग शिवाचार्य महास्वामी ने अपने 25 वर्ष पूरे होने पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित भीमाशंकर मठ संस्थान में आयोजित भव्य समारोह में पदत्याग और उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी, तो दूसरी ओर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

समिति का कहना है कि नियमावली के अनुसार केदारनाथ का रावल समिति का कर्मचारी होता है और उसकी नियुक्ति का अधिकार केवल बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को है।

आठ दिवसीय विश्वशांति यज्ञ के समापन अवसर पर हजारों साधु-संतों, शिवाचार्यों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में रावल भीमाशंकर लिंग ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पद से निवृत्त होने की घोषणा की।

इसी मंच से उन्होंने कर्नाटक के कनकुपी मठ (डाउनगिरि) के विद्वान शिवाचार्य तालबड़ी शांतिलिंग (केदार लिंग) को 325वें केदार जगद्गुरु के रूप में नामित किया। परंपरानुसार उन्हें माला और शाल ओढ़ाकर दीक्षा भी दे दी गई।

घोषणा के अनुसार, औपचारिक पुष्टि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन ओंकारेश्वर मंदिर में हक-हकूकधारी पंचों की उपस्थिति में की जानी है। मामला यहीं से विवादित हो गया।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के अनुसार, रावल की ओर से एक पत्र अवश्य प्राप्त हुआ है, लेकिन उनका औपचारिक इस्तीफा अभी तक समिति को नहीं मिला है।

ऐसे में नए रावल की नियुक्ति की प्रक्रिया तभी शुरू होगी जब विधिवत त्यागपत्र मिलेगा और निर्णय मंदिर समिति के माध्यम से ही होगा।

दूसरी ओर, दिलचस्प बात यह है कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा भी प्रस्तावित है। ऐसे संवेदनशील समय में रावल के उत्तराधिकारी की घोषणा ने धार्मिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर हलचल बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में हेलीपैड का होगा विस्तार, 2.13 करोड़ रुपये मंजूर

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष कब खुलेंगे ? तिथि और यात्रा को लेकर मंदिर समिति ने शुरू कर दी तैयारियां
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161265