search

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: रैपिडो बाइक से गिरी महिला के सिर पर चढ़ा ट्रॉले का पहिया, मौके पर तोड़ा दम

cy520520 1 hour(s) ago views 855
  

मृतका सुमन जैन की फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के ढोलेवाल चौक पर शुक्रवार सुबह 9.30 बजे 16 टायरी ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार महिला मौत हो गई। मृतका की पहचान सुमन जैन (54) के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थीं।

हादसे के बाद ट्रॉले के चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। थाना डिवीजन 6 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुमन जैन रोजाना की तरह सुबह रैपिडो बाइक बुक कर अपने कार्यालय जा रही थीं। जैसे ही बाइक ढोलेवाल चौक के पास पहुंची पीछे से आ रहे ट्रॉले ने बाइक को टक्कर मार दी।

इसके कारण बाइक चालक असंतुलित होकर गिर गया। सुमन जैन सीधे ट्रक के पिछले टायरों की ओर गिरीं और चालक के ब्रेक लगाने से पहले ही ट्रॉले का टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। यह हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक चालक और रैपिडो बाइक चालक दोनों को हिरासत में लेकर ट्राले को अपने कब्जे में ले लिया है।

शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गलती किसकी थी। बाइक को ट्रॉले ने टक्कर मारी या फिर बाइक खुद स्लिप होने की वजह से वो गिर गए।

मृतका के मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है, क्योंकि परिवार में कमाने वाली केवल सुमन ही थीं। उनके पति बेरोजगार हैं और बेटा हैंडीकैप है। लोगों ने दोषी को सख्त सजा और मुआवजे की मांग की है।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में पतंग उड़ाते समय छत से गिरा 10 वर्षीय बच्चा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157091