search

Apple iPhone 16 Plus को सस्ते में खरीदने का मौका, अमेजन-फ्लिपकार्ट नहीं...यहां है डील

cy520520 6 hour(s) ago views 481
  

Apple iPhone 16 Plus पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप iPhone में अपग्रेड करने का प्लान बना रहे थे, तो आपके लिए एक अच्छा समय हो सकता है। दरअसल, iPhone 16 Plus विजय सेल्स पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। स्मार्टफोन बड़ी स्क्रीन और A18 चिपसेट के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें पीछे डुअल कैमरा सेटअप है और इसे डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए सर्टिफिकेशन भी मिला है। बता दें कि ऐसे ऑफर लंबे समय तक नहीं रहते हैं और इसलिए अगर आप ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं। तो आपको थोड़ा जल्दी करना होगा। आइए जानते हैं पूरी डील।
Apple iPhone 16 Plus पर ये है डील

Apple iPhone 16 Plus को भारत में 89,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, बाद में इसकी कीमत 79,900 रुपये हो गई थी। लेकिन, डिवाइस का 128GB वेरिएंट अभी विजय सेल्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर सिर्फ 71,890 रुपये में लिस्टेड है। यानी ग्राहकों को फोन पर 8,109 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट है। इसके साथ ही, बैंक ऑफर्स के साथ 3,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। फोन पर यहां एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इन सबके अलावा प्लेटफॉर्म पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी है।

  
Apple iPhone 16 Plus के स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 16 Plus में Apple का A18 चिपसेट लगा है और ये Apple इंटेलिजेंस के सभी फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में 6.7-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले भी मिलता है।

इसके अलावा, iPhone 16 Plus डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। डिवाइस में एल्युमिनियम फ्रेम है और क्यूपर्टिनो बेस्ड कंपनी के मुताबिक, हैंडसेट एक बार चार्ज करने पर 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देता है।

फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए, iPhone 16 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। डिवाइस के फ्रंट में परफेक्ट सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का कैमरा है।

यह भी पढ़ें: 8000mAh बैटरी वाला Tecno Pova Curve 2 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157313