भारतीय रेल : नवगछिया–कटिहार मार्ग होकर कई ट्रेनों का परिचालन हो रहा है।
संवाद सूत्र, नवगछिया (भागलपुर)। भारतीय रेल : होली पर्व को लेकर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने नवगछिया–कटिहार मार्ग से होकर विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इससे बिहार और पूर्वोत्तर से दिल्ली, पंजाब तथा चंडीगढ़ की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार कामाख्या से दिल्ली तथा दिल्ली से कामाख्या के बीच चलने वाली होली स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी से निर्धारित तिथियों के बीच संचालित होगी। यह ट्रेन कुल तीन फेरे लगाएगी। इसी प्रकार जोगबनी से आनंद विहार और आनंद विहार से जोगबनी के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, जो 25 फरवरी से चार फेरे लगाएगी।
- होली पर घर जाना हुआ आसान! नवगछिया–कटिहार रूट से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें
- दिल्ली–अमृतसर जाने वालों के लिए खुशखबरी! 25 फरवरी से चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें
- होली में सफर की टेंशन खत्म: इन रूटों पर मिलेंगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा
- घर लौटने वालों के लिए राहत, नवगछिया–कटिहार से चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें
इसके अलावा अमृतसर से कटिहार तथा कटिहार से अमृतसर के बीच भी होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25 फरवरी से किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन ट्रिप करेगी। वहीं चंडीगढ़ (मोहाली) स्थित साहिबजादा अजीत सिंह नगर से कटिहार के लिए भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, जो 25 फरवरी से अलग-अलग तिथियों में कुल तीन फेरे लगाएगी।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि होली के दौरान घर लौटने और वापस कार्यस्थल जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इन विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। इन ट्रेनों के परिचालन से नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रियों को आरक्षण मिलने में सहूलियत होगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पूर्व समय-सारिणी और आरक्षण की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित स्टेशन से प्राप्त कर लें। |