search

हिमाचल प्रदेश में बीएड के 4 वर्षीय कोर्स के लिए आवेदन शुरू, पहले बैच में भरी जाएंगी 250 सीटें

cy520520 4 hour(s) ago views 320
  

हिमाचल पद्रेश में बीएड का चार वर्षीय कोर्स शुरू हो गया है। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बीएड के चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम (आइटैप) में दाखिले के लिए एनटीए ने आनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। 10 मार्च तक इस कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। कोर्स में प्रवेश के लिए नेशनल कामन एंट्रेंस टेस्ट 17 अप्रैल को संभावित है।

प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र हमीरपुर, शिमला, ऊना, कांगड़ा व बद्दी में बनाए हैं। इसमें प्रवेश एनसीईटी की मेरिट सूची के तहत मिलेगा।
स्वीकृत यूनिट्स में ये विषय शामिल

विश्वविद्यालय में बीएड इंटीग्रेटिड कोर्स के पांच यूनिट्स स्वीकृत हुए हैं। स्वीकृत हुए यूनिट्स में बीए-बीएड सेकेंड्री, बीए-बीएड मिडल, बीएससी-बीएड सेकेंड्री, बीएससी-बीएड मिडल और बीकाम-बीएड शामिल हैं। प्रत्येक यूनिट में 50-50 सीटें रखी हैं। विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट आफ टीचर्स एजुकेशन में बीएड के चार वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स की 250 सीटों पर प्रवेश मिलेगा।
कंप्यूटर आधारित होगी प्रवेश परीक्षा

प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। टेस्ट में एमसीक्यू यानी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस कोर्स में जमा दो कक्षा के बाद अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते है। मार्च में जमा दो कक्षा की परीक्षाएं देने वाले या फिर स्नातक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी भी इस कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में बैठ सकते हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200 रुपये फीस देनी होगी।
एमएड की डेटशीट जारी, परीक्षाएं 27 फरवरी से

उधर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमएड की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर छह मार्च तक चलेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने डेटशीट वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। वहीं जैनरिक कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षणिक विभाग अपने स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया अमल में लाएंगे। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों व केंद्रों ने प्रवेश सूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला ने भी जैनरिक कोर्सिज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश के लिए आवेदन 20 फरवरी तक करना होगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आर्थिक तंगहाली के बीच HRTC आरएम के लिए 70-70 हजार के लैपटॉप खरीदे, पेंशनरों ने पूछा यह फिजूलखर्ची क्यों?
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157352