search

CM रेखा गुप्ता ने डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा का किया अनावरण, सरकारी अस्पतालों को लेकर किया बड़ा वादा

LHC0088 2 hour(s) ago views 770
  

सीएम रेखा गुप्ता ने सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण किया। जागरण



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में कड़कड़डूमा स्थित डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में संघ के सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अनावरण किया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आज हमारे लिए गौरव का दिन है। क्योंकि हम उन महापुरुष केशव बलिदान हेडगेवार को याद करने के लिए जुटे हैं, जिन्होंने पूरा जीवन समाज के लिए लगा दिया। उन्होंने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा युवाओं को दी।

उन्होंने कहा कि जिस अस्पताल की पहचान उनके नाम पर है, वहां उनका प्रतीक चिह्न होना चाहिए। इसी कड़ी में आज सीएम उनकी प्रतिमा के अनावरण के लिए आई हैं। अगले एक से डेढ़ साल में सभी अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

  

मंच से बोलती सीएम रेखा गुप्ता। जागरण

रेखा गुप्ता ने कहा कि यह अस्पताल 27 साल पहले बना था लेकिन, आज कोई सीएम पहली बार यहां आ रहा है। एमएस ने मुझसे कहा कि ऊपर एक और मंजिल व आधुनिक मशीन चाहिए। पिछली सरकार ने प्रसूति केंद्र बंद कर दिया। हमारी सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य है कि सभी व्यक्तियों को पूरा इलाज मिले। जल्द ही इस अस्पताल का एक्सटेंशन और यहां नई मशीनों को लगाने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा, आज ही फिजिबिलिटी चेक करके जल्द से जल्द हेडगेवार आरोग्य संस्थान को बेहतर बनाया जाएगा। अभी सरकार को बस एक साल हुआ है लेकिन, हमने एक साल में कोशिश की है कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र के मूलभूत ढांचा बेहतर हो। हमने बंद पड़े यमुनापार विकास बोर्ड को दोबारा गठित किया और 700 करोड़ का फंड दिया।
पिछली पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने झूठा स्वास्थ्य शिक्षा मॉडल दिया। हमने आरोग्य मंदिर बनवाकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दीं। गरीबों के लिए अटल कैंटीन दी, जिससे कोई भूखा ना रहें। सरकार पूरे प्रदेश में 50 हजार लोगों को भोजन करवा रही है। कहा कि जो संस्कार केशव हेडगेवार ने हमें दिए, हम इन्हीं संस्कारों के साथ काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में \“लाडली योजना\“ बंद, 1 अप्रैल से ‘लखपति बिटिया’ की शुरुआत; नई स्कीम में पहले से ज्यादा लाभ का दावा

  
आयुष्मान योजना लागू की

हमने दिल्ली में आते ही आयुष्मान योजना लागू की और 10 लाख तक का कवर दिया। ये सुविधाएं हर व्यक्ति के लिए हैं और यही है सबका साथ सबका विकास। एक साल में सात लाख लोग आयुष्मान में रजिस्टर्ड हुए और तीस हजार ने इसका लाभ लिया। लोग बोलते हैं कि आरोग्य मंदिर का नाम मंदिर क्यों रखा, जहां लोगों की सेवा हो और उन्हें पूजा जाए तो वो मंदिर ही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159657