search

AI का हमला! China के वीडियो मॉडल ने Hollywood की उड़ाई नींद, फिल्मों में नहीं होगी स्टार्स की जरूरत?

deltin33 1 hour(s) ago views 645
  

AI मॉडल से बढ़ी हॉलीवुड की चिंता। फोटो क्रेडिट- एक्स



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वो हॉलीवुड जिसके इंटेंस एक्शन सीक्वेंस को टक्कर देने के लिए मेकर्स करोड़ों रुपये खर्च करते थे और कुछ को रीक्रिएट करने में प्रोड्यूसर्स के पसीने छूट जाते हैं... अब वो सीन्स AI के जरिए मिनटों में बनाए जा सकते हैं।

जी हां, एक नए AI वीडियो मॉडल के आने से माना जा रहा है कि यह हॉलीवुड के लिए खतरा बन सकता है। कुछ लोग तो इसे \“हॉलीवुड किलर\“ बता रहे हैं।
नए AI मॉडल से हॉलीवुड को खतरा?

यह AI वीडियो मॉडल चीन से आया है। ByteDance का लेटेस्ट जेनरेटिव AI मॉडल Seedance 2.0 यूजर्स को सिनेमैटिक शॉट्स के साथ बहुत रियलिस्टिक वीडियो बनाने में मदद कर रहा है। यह AI मॉडल 10 फरवरी 2026 को ही लॉन्च हुआ है, लेकिन इसने चंद दिनों के अंदर हॉलीवुड के होश उड़ा दिए हैं।
आसानी से बनता है सिनेमैटिक क्लिप

Seedence 2.0 के कुछ सैम्पल्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसे देख लोग कह रहे हैं कि हॉलीवुड अब मुसीबत में पड़ गया है। यह नया मॉडल यूजर्स को टेक्स्ट प्रॉम्प्ट, इमेज, वीडियो रेफरेंस और यहां तक कि ऑडियो इनपुट के मिक्स का इस्तेमाल करके, आमतौर पर 4 से 15 सेकंड के बीच छोटी सिनेमैटिक क्लिप बनाने की सुविधा देता है।
टॉम क्रूज और ब्रैड पिट का फाइट सीन वायरल

Seedence 2.0 से बने एक्टर्स के क्लिप या फिर जानी-मानी फ्रेंचाइजी की नकल से कॉपीराइट की चिंता भी बढ़ रही है, जिससे हॉलीवुड भी परेशान है। हाल ही में, हॉलीवुड स्टार्स टॉम क्रूज (Tom Cruise) और ब्रैड पिट (Brad Pitt) के फाइटिंग सीन का वीडियो वायरल हुआ तो हॉलीवुड टेंशन में आ गया। SAG-AFTRA ने कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर अपनी चिंता जताई है।

यह भी पढ़ें- 5000 करोड़ की कमाई करने वाली Brad Pitt की फिल्म का बनेगा सीक्वल, मेकर्स ने कर दिया कन्फर्म

  


I hate to say it. It’s likely over for us. https://t.co/248PmWnEgr — Rhett Reese (@RhettReese) February 11, 2026

हॉलीवुड के लिए बजी खतरे की घंटी?

यही नहीं, डायरेक्टर रुएरी रॉबिन्सन ने टॉम और ब्रैड का AI मेड फाइट सीन वाला वीडियो शेयर किया है और लिखा है, “लोग इसे अब तक का सबसे भरोसेमंद प्लॉट ट्विस्ट कह रहे हैं।“ इस वीडियो को हॉलीवुड के को-राइटर रेट रीज ने वीडियो रीशेयर करते हुए दुख जताया। उन्होंने कहा, मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है। शायद हमारे लिए यह खत्म हो गया है।“

यह भी पढ़ें- Don 3 के विवाद के बीच Farhan Akhtar का हॉलीवुड में डेब्यू, भारत रत्न विजेता की भूमिका में दिखेंगे एक्टर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470884