search

चाईबासा में मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

Chikheang 1 hour(s) ago views 188
  

युवक की पीट-पीटकर हत्या



जागरण संवाददाता, जगन्नाथपुर (चाईबासा)। थाना क्षेत्र के महुलडीया गांव के उलीहातु टोला में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद 27 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक की पहचान जोगना हेम्ब्रम (27) के रूप में हुई है, जो टोन्टो थाना क्षेत्र के सान मृगलिण्डी गांव का निवासी था। 12 फरवरी को महुलडीया के उलीहातु टोला में किसी बात को लेकर उसका सुरेश सिंकु (20) से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और मारपीट के दौरान जोगना हेम्ब्रम की मौत हो गई।
विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजन प्रधान हेम्ब्रम के लिखित आवेदन पर जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 10/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर श्री रफाएल मुर्मु के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुंडा, थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास, पु०अ०नि० अभिमन्यु कुमार, विश्वनाथ हेम्ब्रम, अभय कुमार (तकनीकी शाखा), हव० जागेश्वर प्रसाद मेहता, हव० अजीत एक्का, आरक्षी दीपक केरकेट्टा, बासुदेव उरांव एवं गृ०र०चा० प्रकाश बेहरा शामिल थे।

तकनीकी शाखा की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर 13 फरवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161586