search

मॉडल और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को जान से मारने की धमकी, कॉल के बाद पंजाब पुलिस में हड़कंप

deltin33 6 hour(s) ago views 1084
  

मॉडल और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, मोहाली। फिल्म और मनोरंजन जगत में धमकी भरी कॉल और फिरौती की मांग अब आम हो गई है, खासकर पंजाबी इंडस्ट्री में। हाल ही में पंजाबी मॉडल और अभिनेत्री हिमांशी खुराना को 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है। मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद जांच तेज हो गई है, जिसमें कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

हिमांशी, जो कीरतपुर साहिब की रहने वाली हैं। उन्होंने 2011 में मिस लुधियाना जीतकर करियर शुरू किया। फिल्म ‘साड्डा हक’, गाने ‘सोच’ और बिग बॉस 13 से उन्हें व्यापक पहचान मिली। अज्ञात बदमाशों ने पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे कलाकारों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
बी प्राक से लेकर सिद्धू मूसेवाला तक मिलीं धमकियां

यह मामला अकेला नहीं है। पंजाबी और बॉलीवुड से जुड़े कई कलाकारों को हाल के वर्षों में गैंगस्टरों, खासकर लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों की ओर से ऐसी धमकियां मिली हैं। उदाहरण के तौर पर पंजाबी-बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को जनवरी 2026 में 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग के साथ मौत की धमकी मिली।

धमकी उनके दोस्त पंजाबी सिंगर दिलनूर को अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल और वाइस मैसेज के जरिए दी गई, जिसमें एक हफ्ते के अंदर पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी थी। मोहाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, और इसमें बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया।
पंजाबी इंडस्ट्री में डर का माहौल

वहीं, 2022 में प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को बिश्नोई गैंग ने मार डाला था, जिसके बाद से पंजाबी इंडस्ट्री में डर का माहौल है। अन्य मामलों में पंजाबी सिंगर करण औजला को भी गैंग राइवलरी के चलते धमकियां मिलीं।

पुराने मामलों में गिप्पी ग्रेवाल, परमिश वर्मा और बंटी बैंस जैसे कलाकारों को फिरौती या हमले की धमकियां मिली थीं। जैसे 2018 में परमिश वर्मा पर हमला हुआ और फिरौती की मांग की गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 6 पंजाबी सिंगर्स ने अपनी सुरक्षा के लिए गैंगस्टरों को बड़ी रकम चुकाई है।
विदेश से संचालित धमकियां और पुलिस की चुनौतियां

ये घटनाएं ज्यादातर विदेश (कनाडा, अमेरिका) से संचालित गैंग्स से जुड़ी हैं, जो वीपीएन या अंतरराष्ट्रीय नंबर्स का इस्तेमाल करती हैं। पुलिस जांच में पाया गया है कि गैंगस्टरों के रिश्तेदार भी टारगेट चुनने और फिरौती मध्यस्थता में शामिल होते हैं। लगातार बढ़ते इन मामलों ने पंजाबी कलाकारों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। फिलहाल, मोहाली पुलिस हिमांशी मामले में बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
कलाकारों की सुरक्षा के लिए नई रणनीति जरूरी

इन घटनाओं ने मनोरंजन जगत को झकझोर दिया है। कलाकार पुलिस से बेहतर सुरक्षा और साइबर निगरानी की मांग कर रहे हैं। पंजाबी इंडस्ट्री के स्टार्स अब बिना डर के काम करने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन गैंग्स की बढ़ती सक्रियता ने सबको सतर्क कर दिया है। कलाकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग से ही इन धमकियों पर लगाम लगाई जा सकती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471127